Dadi Singing Song Video: इस धरती पर टैलेंट की कमी नहीं है। इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना है, इसलिए कई लोगों के टैलेंट निकलकर सामने आ जाते हैं। इसी क्रम में एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह दादी अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मन मोह रही हैं। दादी अपने टैलेंट से लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर रही हैं। कई लोग कह रहे हैं कि दादी को सही मंच मिल गया होता तो आज दादी बॉलीवुड में नाम कमा रही होतीं। इस वीडियो को देखकर आप भी दादी की आवाज के दीवाने हो जाएंगे।
दादी की मीठी आवाज के दीवाने हुए लोग
भले ही दादी को समय पर मंच नहीं मिला, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों दादी अपनी सुरीली आवाज का जादू लोगों को दिलों पर चला रहा हैं।सोशल मीडिया पर दादी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दादी खेतों में काम करने के दौरान मोहम्मद रफी का गाना गाती दिखाई दे रही हैं। दादी इतनी सुरीली आवाज में यह गाना गा रही हैं कि लोग बार-बार उनके गाने को सुन रहे हैंं। दादी खेत में बैठकर मोहम्मद रफी का गाना गुनगुना रही होती हैं। इस दौरान कोई उनका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर देता है। देखें वीडियो-
दादी के वीडियो को फेसबुक पर IPS विवेक राज सिंह फैन नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'गजब.' वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी खेत में बैठकर काम कर रही हैं। इस दौरान वह मोहम्मद रफी का गाया 'सूरज' फिल्म का गाना 'बहारो फूल बरसाओ' गुनगुनाने लगती हैं। उनकी सुरी आवाज ने लोगों का दिल छू लिया है। दादी का वीडियो अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक कर लिया है।
