वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे ने रास्ते में जैसे ही उठाया दुल्हन का घूंघट, खूबसूरती देखकर मुंह से निकल आई ऐसी चीज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 19, 2023, 04:24 PM IST

Bride and Groom Viral Video: वीडियो में ढोल और नगाड़ों के साथ बारात वापस लौट रही थी। तभी दूल्हा सबके सामने कहता है कि एक मिनट रूको मुझे कुछ देखना है। इतना बोलकर दुल्हन का घूंघट उठाता है। ये देखकर सभी बाराती हैरान रह जाते हैं।

Image

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Bride and Groom Viral Video: शादी और बारात का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। कई बार दुल्हा अपनी हरकतों से लोगों को हंसाता है तो कई बार दुल्हन का डांस वीडियो यूजर्स को बहुत पसंद आता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे की हरकत देखकर वहां मौजूद सभी बाराती हैरान रह गए। वीडियो में ढोल और नगाड़ों के साथ बारात वापस लौट रही थी। तभी दूल्हा सबके सामने कहता है कि एक मिनट रूको मुझे कुछ देखना है। इतना बोलकर दुल्हन का घूंघट उठाता है। ये देखकर सभी बाराती हैरान रह जाते हैं।

दूल्हन का घूंघट उठाकर दूल्हे ने कहीं ये बात

वीडियो में दुल्हा अपनी दुल्हन और बारातियों के साथ घर जाते हुए दिखाई देता है। तभी दूल्हा बारातियों से रुकने के लिए कहता है और दुल्हन का घूंघट उठा देता है। अगले ही पल में दूल्हन का घूंघट नीचे करके कहता है कि वाह भाई वाह। इसका मतलब है कि दुल्हन बहुत खूबसूरत और उसे बहुत पसंद है। दूल्हे की इस हरकत को देखने के बाद पीछे खड़े चाचा कहते हैं कि चलिए हो गया हो तो आगे ठीक से देख लेना। इसके बाद पूरी बारात चलने लगती है। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया दूल्हे का मजाक

सोशल मीडिया पर दूल्हे के इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रो रहा है। यूजर्स दूल्हे की मौज लेते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शादी से पहली अपनी दुल्हन नहीं देखी क्या। दूसरे यूजर ने लिखा, दूल्हे को डर होगा कहीं दुल्हन न बदल गई हो। तीसरे यूजर ने लिखा, ऐसा कॉन्फिडेंस होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, इतनी सुंदर दुल्हन।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article