वायरल न्यूज़

VIDEO: सोशल मीडिया पर छाया छोटे बच्चे का स्वैग! TTE के हाथ से छीना टैब, लोग बोले - 'अब तो इन्हीं का कटेगा चालान'

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन का मजेदार और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, टिकट चेकिंग के लिए आए TTE के हाथ से एक नन्हे से बच्चे ने उनका टैब छीन लिया। इसके बाद जो हुआ उसने हर किसी का दिल जीत लिया।

Image

बच्चे की मासूमियत ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @railway_tte_cccts)

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन ट्रेन यात्रा से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक नया वीडियो इंटरनेट यूजर्स के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान ला रहा है। आपने अक्सर ट्रेनों में TTE साहब को यात्रियों की टिकट चेक करते और अपने डिजिटल टैब पर डिटेल्स एंटर करते देखा होगा। लेकिन, क्या हो जब कोई नन्हा पैसेंजर TTE के ही टैब पर कब्जा कर ले? जी हां, कुछ ऐसा ही देखने को मिला इस वायरल वीडियो में, जो हर किसी का दिल जीत रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स बार-बार इस क्यूट वीडियो (Cute Video) को देख रहे हैं।

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के एसी कोच में टीटीई साहब अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उनके हाथ में रेलवे की चेकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला आधिकारिक टैब है। तभी कोच में मौजूद एक लाल टी-शर्ट पहने क्यूट सा छोटा बच्चा उस टैब को देखकर आकर्षित हो जाता है और उसे खींचने लगता है। TTE साहब बड़े प्यार से मुस्कुराते हुए टैब को बचाने की कोशिश करते हैं और बच्चे से धीरे से छुड़ाना चाहते हैं, लेकिन नन्हा पैसेंजर हार मानने के मूड में बिल्कुल नहीं था। बच्चा पूरे जोर-शोर से टैब को अपनी ओर खींचता है और आखिर में TTE साहब के हाथों से टैब छीन ही लेता है। टैब हाथ में आते ही नटखट बच्चे की खुशी देखने लायक थी। वह झट से मुड़ता है और टैब को लोअर बर्थ सीट पर रखकर ऐसे देखने लगता है जैसे वह खुद रेलवे का सारा कामकाज संभाल रहा हो। यह नजारा देखकर वहां बैठी महिला और TTE साहब खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। TTE साहब भी बच्चे की मासूमियत और क्यूट अदाओं को देखकर काफी इन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो...

    क्यूटनेस ने जीता दिल

    इस क्यूट वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को railway_tte_cccts नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह अब तक का सबसे क्यूट रेल यात्री है, इसके आगे तो TTE साहब का रोब भी फीका पड़ गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि छोटा पैसेंजर बोल रहा होगा- टिकट बाद में चेक करना, पहले मुझे गेम खेलने दो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article