एजुकेशन

CBSE 10th 12th Private Exam Form 2027: सीबीएसई 10वीं 12वीं प्राइवेट एग्जामिनेशन फॉर्म जारी, आज से करें अप्लाई

CBSE 10th 12th Private Exam Form 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं प्राइवेट एग्जाम फॉर्म जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना अप्लाई कर सकते हैं। यहां फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2026 है।

Image

CBSE 10, 12 Private Examination Form 2026-27: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं प्राइवेट एग्जामिनेशन फॉर्म

CBSE 10th 12th Private Exam Form 2027: सीबीएसई 10वीं 12वीं प्राइवेट छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026-27 सेशन के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए हैं। योग्य छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आज यानी 8 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी बिना लेट फीस के साथ 23 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

वहीं लेट फीस के साथ 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा करवा सकते हैं। ध्यान रहे यह परीक्षा फॉर्म फरवरी मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं।

ऐसे करें सीबीएसई 10वीं 12वीं प्राइवेट परीक्षा के लिए अप्लाई

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Submission of Examination forms by Private Candidates for 10th 12th Examination 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परीक्षा फॉर्म पूरा भरें।
  • इसके बाद अपने सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं प्राइवेट एग्जाम फीस

भारत के कक्षा 10वीं के छात्र: 320 रुपये प्रति विषय परीक्षा शुल्क देना होगा।

नेपाल के उम्मीदवार: 1,100 रुपये प्रति विषय शुल्क निर्धारित है।

अन्य देशों के उम्मीदवार: 2,200 रुपये प्रति विषय परीक्षा शुल्क देना होगा।

लेट फीस: निर्धारित अवधि के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2,000 रुपये अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी।

सीबीएसई कक्षा 12वीं प्राइवेट एग्जाम फीस

  • भारत के उम्मीदवार: 320 रुपये प्रति विषय परीक्षा शुल्क देना होगा।
  • नेपाल के उम्मीदवार: 1,100 रुपये प्रति विषय परीक्षा शुल्क निर्धारित है।
  • अन्य देशों के उम्मीदवार: 2,200 रुपये प्रति विषय परीक्षा शुल्क देना होगा।
  • प्रैक्टिकल विषयों का शुल्क: कक्षा 12 के प्रैक्टिकल विषयों के लिए अलग से शुल्क देना होगा।
  • भारत: 160 रुपये प्रति प्रैक्टिकल विषय
  • नेपाल: 174 रुपये प्रति प्रैक्टिकल विषय
  • अन्य देश: 375 रुपये प्रति प्रैक्टिकल विषय
लेट फीस के साथ आवेदन जमा करने वाले छात्रों को 2,000 रुपये प्रति उम्मीदवार फीस जमा करनी होगी।

एक ही बार जमा करें एप्लीकेशन फॉर्म

यहां छात्रों को सलाह दी जाती है कि सिर्फ एक ही एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें। वन-टाइम पासवर्ड (OTP) वेरिफिकेशन के लिए एक ईमेल आईडी देनी होगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और परीक्षा केंद्र का नंबर सही भरने की सलाह भी दी है। साथ ही ध्यान रहे यहां छात्रों को जो परीक्षा केंद्र अलॉट किया जाएगा, वही फाइनल होगा। अलॉटमेंट के बाद परीक्षा केंद्र बदलने की किसी भी रिक्वेस्ट पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए, फॉर्म जमा करते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद का शहर ध्यान से भरना चाहिए।

लास्ट डेट के बाद बाद नहीं कर सकते करेक्शन

CBSE ने उम्मीदवारों को एप्लीकेशन जमा करने से पहले सभी जानकारी चेक करने की सलाह भी दी है। एक बार फॉर्म जमा हो जाने और फीस का भुगतान हो जाने के बाद, आखिरी तारीख के बाद उसमें सुधार करना मुमकिन नहीं हो सकता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article