शहर

प्रवेश वर्मा थप्पड़कांड पर हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस से मांग ली स्टेटस रिपोर्ट

Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट ने सड़क निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति से मारपीट और थप्पड़ मारने के आरोपी मंत्री प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

Image

सड़क निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने वीडियो बना रहे शख्स को मारा था थप्पड़

Delhi News: दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय (High Court) ने थप्पड़कांड पर एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और मामले में अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें थप्पड़ मारा।

याचिकाकर्ता के गंभीर आरोप और मांगें

उच्च न्यायालय में दायर याचिका मेंशिकायतकर्ता ने घटना का ब्यौरा देते हुए अदालत के समक्ष कई मांगे रखी हैं। जिसमें स्वतंत्र जांच की मांग की गई है, ताकि मंत्री प्रवेश वर्मा के प्रभाव से परे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। याचिकाकर्ता ने अपनी जान-माल के खतरे की आशंका जताते हुए अदालत से पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। शिकायत पर तत्काल उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।

दिल्ली हाईकोर्ट का कड़ा रुख

मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट की पीठ ने याचिका को स्वीकार कर लिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया। अदालत ने पुलिस से स्पष्ट रूप से कहा है कि याचिकाकर्ता की शिकायत पर अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और वर्तमान में मामले की क्या स्थिति है, इसकी रिपोर्ट अगली सुनवाई तक अदालत के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

क्या है मामला?

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर में एक नई बनी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। सड़क की घटिया क्वालिटी और भ्रष्टाचार को लेकर माहौल गर्म हो रखा था। तभी प्रवेश वर्मा ने इस बहसबाजी के दौरान वहां वीडियो बना रहे एक युवक- साहिब सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article