वायरल न्यूज़

Video: लड़का-लड़की ने कुत्ते के साथ की ऐसी दरिंदगी, देखकर आपका खौल जाएगा खून

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 4, 2023, 04:22 PM IST

Cruelty With Dog Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की ने अपने मजे के लिए कुत्ते की टांगों को पकड़ा हुआ है। वह कुत्ते के साथ ऐसे खेल रहे हैं, जैसे उन्होंने कोई खिलौना पकड़ा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • बेजुबान के साथ दरिंदगी का वीडियो
  • लड़का-लड़की की हरकत देख भड़के लोग

Cruelty With Dog Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का और एक लड़की एक मासूम कुत्ते के साथ ऐसी दरिंदगी करते नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर आपका खून खौल जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की ने अपने मजे के लिए कुत्ते की टांगों को पकड़ा हुआ है। वह कुत्ते के साथ ऐसे खेल रहे हैं, जैसे उन्होंने कोई खिलौना पकड़ा हुआ है। कभी वह उसे ऊपर उछाल रहे हैं, कभी टांगें खींच रहे हैं। इस दौरान उन्हें कुत्ते पर तनिक भी दया नहीं आती है।

बेजुबान के साथ दरिंदगी

वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो देखकर आपका मूड भी खराब हो जाएगा। एक बेजुबान जानवर के साथ ऐसा बर्ताव करना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए IAS अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, 'जानवर कौन?' वीडियो देखकर यूजर्स काफी भड़के हुए हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article