वायरल न्यूज़

Viral Video: वंदे भारत के स्लीपर कोच में फाइव स्टार होटल जैसी व्यवस्था! इंतजाम देख इम्प्रेस हुई महिला

हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वंदे भारत ट्रेन के अंदर की कुछ झलक दिखाती नजर आ रही है।

Image

महिला ने दिखाया वंदे भारत के स्लीपर कोच की झलक (Instagram/@radioactiveruchi)

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत सीरीज के तहत अब स्लीपर कोच वाले ट्रेनों को भी चलाना शुरू कर दिया है। हाल में ही इस ट्रेन में सफर करने वाली एक महिला ने इस ट्रेन के कोच का वीडियो शेयर करते हुए अपना अनुभव बताया है और उसने जो कुछ भी इस ट्रेन की तारीफ में कहा है, उसे आपको एक बार जरूर सुनना चाहिए।

इंटरनेशनल लुक वाली भारतीय ट्रेन

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि महिला वंदे भारत के स्लीपर कोच में अपनी सीट पर बैठी हुई है और कोच के अंदर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को कैमरे में दिखा रही है। महिला अपने वीडियो में बताती है कि वह वंदे भारत ट्रेन के सेकेंड AC कोच में बैठी हुई है। जहां ट्रेन की साफ-सफाई और बिल्ट डिजाइन देख वह हैरान रह गई और वह ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं और यात्रियों के लिए किए गए इंतजाम के बारे में बताने लगती है।

चमचमाता कोच देख महिला रह गई दंग

वीडियो (Video) में महिला ट्रेन के अंदर लगे पर्दे, लाइट्स, बेड और पूरे कोच के लेआउट की झलक दिखाते हुए कहती है कि इस ट्रेन में बैठकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी इंटरनेशनल ट्रेन में बैठे हों। वीडियो में महिला को आप यह कहते हुए सुन सकते हैं कि ट्रेन पूरी तरह चमचमा रही है और हर एक चीज को बेहद ही सुंदर और व्यवस्थित तरीके से बनाया गया है। चाहे वह ट्रेन की लाइटिंग हो या फिर उसमें मिलने वाले बेडरोल, सबको बहुत ही आधुनिक और स्टाइलिश बनाया गया है।

वंदे भारत का स्लीपर कोच देख महिला वीडियो शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई

वीडियो (Video) में महिला को आप देख सकते हैं कि वह ट्रेन में मिलने वाली चादर को दिखाते हुए बताती है कि वह चादर कितनी सुंदर और शानदार दिख रही है। साथ ही उसने ट्रेन में मिलने वाले कंबल को भी दिखाया, जो रंग-बिरंगा दिख रहा था। ट्रेन में मिलने वाली ये दोनों चीजें नए और साफ-सुथरे नजर आ रहे थे।

महिला की लोगों से खास अपील

वीडियो के अंत में महिला ने लोगों से एक अपील भी की है। जहां उसने लोगों को कहा कि प्लीज इतनी सुंदर और शानदार ट्रेन को ऐसे ही बनाए रखिएगा। अपने सिविक सेंस का इस्तेमाल करिएगा और इसे खराब और गंदा ना ही करें तो बहुत अच्चआ होगा। महिला का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @radioactiveruchi से शेयर किया है। महिला के इस वीडियो को अब तक 2 कोरड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article