वायरल न्यूज़

VIDEO: किस्मत का तेज निकला यह बंदा! तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, फिर भी एक खरोंच तक नहीं आई

चाय की दुकान के बाहर बाइक पर बैठे शख्स को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शख्स की जान बाल-बाल बची। फिलहाल, घटना का CCTV वीडियो वायरल है।

Image

बाइक पर बैठे शख्स को कार ने मारी टक्कर (X/@contentkikamii)

सोशल मीडिया (Social Media) पर सड़क हादसों के कई वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर लोगों की सांसें थम जाती हैं। तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले से सामने आए एक ऐसे ही CCTV वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां चाय की दुकान के बाहर बाइक पर बैठा एक शख्स अचानक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक फिसलते हुए दूर जा गिरी। हैरानी की बात यह रही कि बाइक पर बैठा शख्स बच गया। इतनी जोरदार टक्कर के बाद भी उसे एक खरोंच तक नहीं आई। इस हादसे का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @contentkikamii नाम के अकाउंट से लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चाय की दुकान के बाहर हुआ हादसा

वीडियो (Video) के कैप्शन में इस घटना से जुड़ी कुछ जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार, यह घटना थूथुकुडी जिले में मणिनगर नदी के पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग भक्त मुथाराम्मन मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने अपनी बाइक को चाय की दुकान के बाहर खड़ी की और कुछ देर आराम करने के लिए रुक गए। इसी दौरान एक शख्स पार्क की गई मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था। तभी सड़क पर तेज रफ्तार से आती एक लग्जरी कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई।

टक्कर लगते ही हवा में उछला शख्स

CCTV फुटेज में हादसे का खौफनाक पल कैद हो गया। कार की टक्कर लगते ही बाइक जोर से हिलती है और उस पर बैठा शख्स उछलकर दूर जा गिरता है। अचानक हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। हादसे का एक दूसरा CCTV एंगल भी सामने आया। इसमें दिखाई देता है कि टक्कर के बाद बाइक आगे की ओर जाकर दुकान के अंदर बैठे एक अन्य शख्स से टकरा जाती है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत घायल शख्स की मदद के लिए दौड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article