इस धरती पर कई अजीबोगरीब जगहें हैं। जो अपनी अनोखी खासियत की वजह से पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे, जहां पर पहुंचने के बाद इंसान एक ही साथ चार राज्यों में अपने कदम रख सकता है।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हम जिस जगह की बात कर रहे हैं, वहां अगर आप पहुंच गए तो आपके एक कदम इधर-उधर रखने पर आप किसी दूसरे राज्य की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे।
यहां बात हो रही है, फोर कॉर्नर्स स्मारक (Four Corners Monument) की। जो एक ऐसी जगह है, जहां एक साथ चार राज्यों की सीमाएं मिलती हैं।
यह जगह अमेरिका में स्थित है और यहां अमेरिका के चार राज्य एरिजोना, यूटा, कोलोराडो और न्यू मैक्सिको (Arizona, Utah, Colorado और New Mexico) के बॉर्डर एक ही खास प्वाइंट पर मिलते हैं।
इस जगह को जो चीज सबसे खास बनाती है, वह ये है कि अगर आप यहां जाएंगे तो एक साथ आप चारों राज्यों में खड़े हो सकते हैं। यानी अगर आप अपने हाथ-पैर अलग-अलग दिशाओं में फैलाएं, तो आप एक ही समय में चार राज्यों में मौजूद होंगे।
फोर कॉर्नर्स नाम के इस जगह पर एक स्मारक बनाया गया है, जहां जमीन पर एक गोल प्लेट लगी हुई है और इस गोल प्लेट के कवर पर अमेरिका के चार राज्यों के नाम लिखे हुए है। लोग अक्सर यहां घूमने आते हैं और इस जगह पर आकर अपनी फोटो खिंचवाते हैं।
फोर कॉर्नर्स (Four Corners) नाम का यह जगह सिर्फ एक पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि यह अमेरिका के इतिहास और नक्शे का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आपको कभी अमेरिका जाने का मौका मिले तो आप इस जगह पर जरूर जाएं।