टीवी मसाला

Bigg Boss 20: काजी तौकीर को रोता देख फूट-फूटकर रो पड़ीं Gauahar Khan, आंसू पोंछते हुए बोलीं, 'बिग हार्ट'

Gauahar Khan Cried For Qazi Touqeer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में काजी तौकीर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। काजी को रोता हुए देखकर गौहर खान भी खुद को नहीं संभाल पाईं

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Gauahar Khan Cried For Qazi Touqeer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) को काफी पसंद किया जा रहा है। काजी को दर्शकों के साथ साथ सेलेब्स का भी खुलकर सपोर्ट मिल रहा है। बिग बॉस के घर में जो भी गेस्ट आता है, वो काजी की तारीफ करता है। शो के बाहर गौहर खान काजी का खुलकर सपोर्ट कर रही हैं। वह काजी के सपोर्ट में रोजाना वीडियो बना रही हैं और इस मौके पर वह स्काउट ओपी, यंग डीएसए, आम्रपाली दुबे और तमाम कंटेस्टेंट्स को फटकार भी लगा रही हैं। वहीं, अब गौहर खान (Gauahar Khan) काजी के लिए फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। गौहर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 24 घंटे से पहले ही शो से बाहर हुए Nakul Dull? गुल्लू संग मारपीट के बाद हुआ शॉकिंग एविक्शन

    काजी तौकीर को रोता देख टूटीं गौहर खान

    वीकेंड का वार में काजी तौकीर का ब्रेकडाउन देखने के लिए मिला। शो में सलमान खान ने काजी तौकी और स्काउट ओपी का मुद्दा उठाया, जिसमें स्काउट काजी को खाना देकर आते हैं, लेकिन उनका तरीका काजी और माही दोनों को पसंद नहीं आता। सलमान साफ कहते हैं कि इस मौके पर स्काउट काफी हार्टलेस लगे। काजी सलमान के मिले सपोर्ट के बाद काफी रोते हैं। माही विज के आंसू भी निकल जाते हैं। शो में काजी को यूं रोता हुआ देखकर गौहर खान भी रो पड़ती हैं। गौहर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। इस मौके पर वह काजी को बड़े दिल का इंसान बताती हैं और बिग बॉस-सलमान खान को ये मुद्दा उठाने के लिए धन्यवाद भी कहती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 24 घंटे से पहले ही शो से बाहर हुए Nakul Dull? गुल्लू संग मारपीट के बाद लिया बड़ा एक्शन

      गौहर खान हो रही हैं ट्रोल

      हालांकि, गौहर खान काजी तौकीर का सपोर्ट करने पर ट्रोल भी हो रही हैं। गौहर काजी के लिए लगातार वीडियोज शेयर कर रही हैं और लोगों का मानना है कि इस तरह गौहर ने अपने पति को जैद दरबार को सपोर्ट नहीं किया था, जब वह अलायंस में गए थे। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अगर गौहर इस तरह अपने पति को सपोर्ट करतीं तो जैद शो में काफी अच्छा परफॉर्म कर सकते थे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article