वायरल न्यूज़

Viral Video: हम हैं हिन्दुस्तानी...गर्मी क्या बिगाड़ेगा हमारा, इन देशी जुगाड़ के सामने हीट वेव भी हो जाएगा कूल-कूल

Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में गर्मी से बचने के लिए लोगों ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Image

गर्मी से बचने के लिए अनोखा जुगाड़

Viral Video: देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इतना ही नहीं हीट वेव (Heat Wave) का कहर लगातार जारी है। तापमान 40 से 45 डिग्री पार कर चुका है। इस तपती गर्मी में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। जिनके पास AC, कूलर, पंखा है, वो तो खुद को गर्मी से बचा ले रहे हैं। लेकिन, जिनके पास इस तरह के साधन नहीं है, वो जुगाड़ (Jugaad Video) का इस्तेमाल कर रहे हैं। आलम ये है कि गर्मी से बचने के लिए लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ कर रहे हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग चकरा गया है। सोशल मीडिया पर एक से एक धांसू जुगाड़ वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग उनपर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    भारत में किसी भी चीज में जुगाड़ का इस्तेमाल जरूर होता है। कई बार तो जुगाड़ का इस्तेमाल करके लोग चर्चा में आ जाते हैं और बड़े-बड़े दिग्गज भी उन जुगाड़ को देखकर हैरान रह जाते हैं। आप सबने भी कई मजेदार जुगाड़ देखे होंगे। इस आर्टिकल में गर्मी से बचने के लिए लोगों ने ऐसे-ऐसे जुगाड़ भिड़ाए हैं, जिन्हें देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने स्कूटर पर कैसा जुगाड़ भिड़ाया है। वहीं, एक अन्य वीडियो में ई-रिक्शा को भी ठंडा-ठंडा कूल-कूल बना दिया है। इसके अलावा भी लोग जुगाड़ का इस्तेमाल करके हीट वेव को ठेंगा दिखा रहे हैं। देखें वीडियो...

    गर्मी से बचने के लिए अनोखे जुगाड़

    इन जुगाड़ को देखने के बाद एक पल के लिए हीट वेव भी ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो जाएगा। इतना ही नहीं इस मजेदार जुगाड़ पर लोग फिदा भी हो रहे हैं। साथ ही जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि हम हिन्दुस्तानी हैं और इन जुगाड़ के सामने हीट वेव हमारा क्या बिगाड़ेगा। तो इन जुगाड़ पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article