वायरल न्यूज़

इसे कहते हैं मां की ममता, सिर पर सब्जी की टोकरी, पीठ पर बच्चे को बांध इस तरह दौड़ी महिला, इमोशनल कर देगा Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर भावुक करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां की ममता और हालात को देखकर लोग काफी इमोशनल हो गए। इस नजारे की लोग तारीफ कर रहे हैं।

Image

भावुक करने वाला नजारा (तस्वीर साभार-@socialjantaa)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो लोगों के बीच छाया रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ नजारे काफी इमोशनल करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक (Emotional Video) कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में मां की ममता को देखकर आप भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में मां की ममता से बड़ा कुछ भी नहीं है। एक मां ही है, जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती है और किसी भी हद तक जा सकती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के एक से एक भावुक करने वाले नजारे वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला सिर पर सब्जी की टोकरी रखी हुई है। जबकि, पीठ पर उसका बच्चा है। फिर भी यह महिला हिम्मत नहीं हार रही है और काम के लिए दौड़ रही है। हालात चाहे जो भी लेकिन वो अपनी ममता से बिल्कुल समझौता नहीं कर रही है। देखें वीडियो...

    भावुक करने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। सोच रहे होंगे सच में मां की ममता अद्भुत है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'socialjantaa' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं और पसंद भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और इस नजारे की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो अद्भुत नजारा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो भावुक करने वाला पल है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article