यूं तो अब तक आपको पुल पार करने का एक ही तरीका पता होगा और वह यह है कि पुल के ऊपर से गुजरना लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) को देखने के बाद इस पर आपका विचार बदल जाएगा। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यह मानना पड़ेगा कि किसी भी पुल को पार करने के लिए कई और तरीके भी हो सकते हैं।
पुल पार करने के लिए शख्स ने चुना यह रास्ता
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स पुल को पार करने के लिए ब्रीज के ऊपर से जाने के बजाय उसके नीचे से उछल-कूद करते हुए गुजर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पुल के नीचे लगे खंभों और पोल को पकड़ कर झूलते हुए ब्रीज को पार कर रहा है। वीडियो में शख्स जितनी आसानी से पुल को पार करता दिख रहा है। उतना आसान यह काम बिल्कुल भी नहीं है। किसी भी खंभे या पोल पर लटकना और उस पर झूलते हुए आगे बढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं।
ये भी पढ़ें:
शख्स के पास कमाल की फिटनेस
इस वीडियो को देख यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि शख्स की फिटनेस वाकई कमाल की है। आप देख सकते हैं कि शख्स उस पुल को ना सिर्फ पार करते हुए जाता है बल्कि वह उसी पुल पर ठीक वैसे ही लटकते हुए वापस आता है। पुल के नीचे मौजूद लोग उस शख्स का हौंसला बढ़ाते और उसका वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो देख हैरान हुए लोग
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @aka_lvn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 32 लाख लोगों ने देखा और 17 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शख्स का टैलेंट बेहद ही कमाल का है, लगता है इसकी ट्रेनिंग बदरों ने करवाई है।" दूसरे ने लिखा, "भाई ने सोचा होगा कि कौन उतना दूर पैदल चलकर पुल को पार करे, जब ऐसे ही पुल पार करने की ताकत हो।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
