वायरल न्यूज़

Viral Video: इंटरनेट पर छाया चचा का सिगरेट सुलगाने का अनोखा अंदाज, लोग बोले- चचा तो रजनीकांत के जबरा फैन

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 5, 2023, 01:43 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अंकल का अनोखा स्टाइल देखने को मिल रहा है। दरअसल अंकल के सिगरेट जलाने का तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल ने कैसे एक हाथ में सिगरेट पकड़ी हुई है और दूसरे हाथ में माचिस की डिब्बी। फिर जिस तरह से माचिस की तीली डिब्बे पर रगड़ कर आग सुलगाई जाती है, वैसे ही अंकल ने सिगरेट को माचिस की डिब्बी पर रगड़ कर आग लगा दी और मजे से सिगरेट के कश लेने लगे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अंकल को रजनीकांत का फन बता रहे हैं और वीडियो को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

Image

इंटरनेट पर छाया चचा का सिगरेट सुलगाने का अनोखा अंदाज (Source:twitter)

अगर आप सोशल मीडिया चेक करें तो आपको कई मजेदार वीडियोज देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया के जरिए लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर अपने बेहतरीन डांस वीडियो शेयर कर लाइमलाइट बटोर लेते हैं तो कई लोग अपने स्टाइल से लाइमलाइट में आ जाते हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अंकल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अंकल का अनोखा स्टाइल देखने को मिल रहा है। दरअसल अंकल के सिगरेट जलाने का तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल ने कैसे एक हाथ में सिगरेट पकड़ी हुई है और दूसरे हाथ में माचिस की डिब्बी। फिर जिस तरह से माचिस की तीली डिब्बे पर रगड़ कर आग सुलगाई जाती है, वैसे ही अंकल ने सिगरेट को माचिस की डिब्बी पर रगड़ कर आग लगा दी और मजे से सिगरेट के कश लेने लगे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अंकल को रजनीकांत का फन बता रहे हैं और वीडियो को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है 'लीजेंड'। इस वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो पर अब तक 1400 से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं। इस वीडियो पर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article