वायरल न्यूज़

240 साल पहले विलुप्त हो चुका था यह पक्षी, अब ब्रिटेन के आसमान में उड़ान भरते आया नजर

एक शिकारी पक्षी जो 18वीं सदी के आखिर में गायब हो गया था, वह अब ब्रिटेन के आसमान में उड़ान भरते नजर आया है। 240 साल बाद इस पक्षी ने एक बार फिर से वापसी की है।

Image

UK में सी ईगल देखे गए। इमेज सोर्स: रॉय डेनिस वाइल्डलाइफ फाउंडेशन/ लॉरी कैंपबेल

ब्रिटेन के आसमान में हाल में ही सफेद पूंछ वाली समुद्री चील उड़ान भरते नजर आई, जिसके बाद उनकी तस्वीरों ने ब्रिटेनवासियों को यह यकीन दिला दिया कि सचमुच उन पक्षियों की वापसी हो गई है। ब्रिटेन के लोग सदियों से यह कहानी सुनते आए हैं कि सफेद पूंछ वाली समुद्री चील सालों पहले 18वीं सदी के अंत में पूरी तरह से खत्म हो गई थी। लेकिन अब 240 साल बाद नवंबर 2025 में यह राजसी पक्षी फिर से ब्रिटेन लौट आया है।

ब्रिटेन के आसमान में उड़ते नजर आए दो पक्षी

13 नवंबर को ये दो पक्षी ससेक्स के आर्डिंगली जलाशय के ऊपर उड़ते हुए नजर आए। स्थानीय पक्षी विशेषज्ञ हेनरी शार्क ने इसकी पुष्टि की है। इतना ही नहीं, दो दिन पहले भी पास के एशडाउन फॉरेस्ट में भी इसी प्रजाति की एक चील देखी गई थी। यानी ये पक्षी अब सिर्फ लौटे ही नहीं बल्कि ये घूम-फिरकर अपना पुराना इलाका फिर से अपना रहे हैं। बताया जाता है कि ये शिकारी पक्षी इंसानों के शिकार और जलवायु परिवर्तन की वजह से गायब हो गए थे।

Sea Eagles spotted in the UK

UK में सी ईगल देखे गए। इमेज सोर्स: रॉय डेनिस वाइल्डलाइफ फाउंडेशन/ लॉरी कैंपबेल

सोची-समझी योजना का नतीजा है इनकी वापसी

बता दें कि इन पक्षियों का वापस लौटना कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक सोची-समझी योजना का नतीजा है। 2019 में रॉय डेनिस वाइल्डलाइफ फाउंडेशन और फॉरेस्ट्री इंग्लैंड ने मिलकर इन चीलों को दोबारा बसाने का प्रोजेक्ट शुरू किया। स्कॉटलैंड के जंगली घोंसलों से छोटे-छोटे चूजे लाकर इंग्लैंड के आइल ऑफ वाइट में छोड़ा गया। अब तक कुल 45 चीलें छोड़ी जा चुकी हैं। इनमें से कई ने ससेक्स, डोरसेट जैसे इलाकों में अपना इलाका बना लिया है और बच्चे भी पैदा कर रहे हैं।

Sea Eagles spotted in the UK

UK में सी ईगल देखे गए। इमेज सोर्स: रॉय डेनिस वाइल्डलाइफ फाउंडेशन/ लॉरी कैंपबेल

वैज्ञानिक करते हैं इन पक्षियों को ट्रैक

2023 में ससेक्स में पहली जंगली चील निकली थी और 2025 तक वहाँ 6 जंगली बच्चे हो चुके हैं। हर चील के पंख पर जीपीएस ट्रैकर लगा है, जिससे वैज्ञानिक रियल टाइम में देख पाते हैं कि वो कहाँ जा रही हैं। इससे कोई दिक्कत हो तो तुरंत मदद की जा सकती है। हालाँकि इन पक्षियों की वापसी से कुछ किसान और पशुपालक डर रहे हैं कि ये बड़ी चीलें उनके भेड़-बकरी या मुर्गियों पर हमला कर सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह प्रकृति के लिए एक बड़ी कामयाबी है। एक प्रजाति जो सदियों से गायब थी, वो सचमुच “राख से उठकर” फिर उड़ने लगी है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article