इस धरती पर रहने वाले अधिकतर जीव-जंतु समाजिक प्राणी हैं। बिना समाज के इनका रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में साथ रहना, खाना-पीना और एक-दूसरे के लिए जीना ही इनके जीवन का मूल सार है। अब जहां कोई समाज रहता है वहां अपने क्षेत्र के लिए और अपने अधिकारों के लिए थोड़ा संवेदनशील होना तो बनता है। चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर। अगर कोई उनके क्षेत्र और अधिकार में दखलंदाजी करता है तो वे उग्र हो जाते हैं और उसकी रक्षा के लिए दूसरों से लड़ने को भी तैयार रहते हैं। हाल में कुछ इसी परिस्थिति को लेकर दो बंदर गुटों में महाघमासान देखने को मिला। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
एक-दूसरे से लड़ते नजर आए बंदर
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक जगह पर सैकड़ों वाइल्ड मंकीज एक-दूसरे से जमकर लड़ते नजर आ रहे हैं। पूरे एरिया में धूल उड़ रही है, चीख-पुकार मची हुई है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक पहाड़ी ढलान वाली जगह पर बंदरों को दो बड़े गिरोह एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। बंदरों एक-दूसरे पर ऐसा टूट रहे हैं, जैसे वे मौका मिलते ही खा जाएंगे। दोनों तरफ से बंदर एक-दूसरे पर झपटते हैं, काटते-खींचते हैं और धूल का गुबार उठ रहा है। एक सफेद SUV कार सड़क पर खड़ी है, जिसके आस-पास यह पूरा हंगामा हो रहा है।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो को एब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसा गैंगवार तो पहली बार देखने को मिल रहा है।" दूसरे ने लिखा, "ये तो बंदरों का दंगा लग रहा है।" तीसरे ने इस युद्ध के पीछे की वजह बताते हुए लिखा, "जब खाने-पीने की कमी होती है तो ये बंदर अक्सर मूलभूत संसाधनों के लिए एक दूसरे से लड़ बैठते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
