वायरल न्यूज (Viral News): तकनीक की इस बदलती दुनिया में आज हर एक चीज संभव है। जहां तकनीक की वजह से लोग ऑफिस का काम भी घर बैठे 'वर्क फ्रॉम होम' के नाम पर निपटा दे रहे हैं। वहीं, अब वर्क फ्रॉम होम का मतलब भी अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। आज के इस बदलते दौर में WFH का नया मतलब Wherever Feels Home हो चुका है और इस नए मतलब का सबसे सटीक उदाहरण इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में देखने को मिल रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
ऊंट पर बैठकर काम करते दिखा शख्स
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सहारा रेगिस्तान के बीच ऊंट पर बैठकर अपने लैपटॉप से जूम कॉल पर मीटिंग अटेंड करता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदमी ऊंट की पीठ पर बैठा है और उसने अपने सामने लैपटॉप खोल रखा है। वह पूरी तरह स्क्रीन पर ध्यान लगाए बैठा है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे ऊंट से काम करना उसके लिए घर से काम करने जैसा ही है। वीडियो में आसपास सिर्फ रेत के टीले ही नजर आ रहे हैं, लेकिन उस शख्स को इसकी कोई परवाह नहीं है। आसपास सहारा डेजर्ट घूमने आए लोग भी देखे जा सकते हैं। जो दूसरे ऊंटों पर सवार होकर बैठे हैं।वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स
वायरल हो रहा यह वीडियो न्यूयॉर्क के कंटेंट क्रिएटर साद अख्तर ने अपने अकाउंट @sodakhtar से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "POV: उसने अपने बॉस से कहा कि वह घर से काम कर रहा है।" इस वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां लोगों ने वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस रेगिस्तान में WiFi कैसे चल रहा है?" दूसरे ने लिखा, "अब ऑफिस सच में हर जगह हो सकता है।" तीसरे ने लिखा, "वर्क फ्रॉम होम का मतलब अब Work From Anywhere ही है।"डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
