वायरल न्यूज़

जंगल का सबसे हैरान करने वाला Video, बैल के सामने बेबस नजर आए दो जगुआर, आप भी सोच में पड़ जाएंगे

Viral Video: इस वीडियो में एक बैल के सामने दोनों शिकारी जगुआर बेबस दिख रहे हैं। आप देख पाएंगे कि जगुआरों के सामने जैसे ही बैल आता है, वह वहां से दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं।

Image

जंगल का वीडियो (एक्स)

Viral Video: कई बार जंगल के नियम भी फेल हो जाते हैं। आपने देखा होगा कि शिकारी जानवरों के आगे बाकी सारे शाकाहारी जानवर डरकर भाग खड़े होते हैं, लेकिन आपने शायद ही देखा होगा कि किसी शाकाहारी जानवर के सामने शिकारी जानवर बेबस नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, उसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

जंगल का सबसे अजीबोगरीब वीडियो

वायरल वीडियो में आपको दो जगुआर और एक बैल दिखाई दे रहा होगा। हम सभी जानते हैं कि जगुआर शिकारी जानवर होते हैं और अपने शिकार को पल भर में चीर-फाड़कर रख देते हैं। वहीं गाय, बैल और हिरण जैसे जानवरों इनके सामने बेबस दिखाई देते हैं। जबकि इस वीडियो में एक बैल के सामने दोनों शिकारी जगुआर बेबस दिख रहे हैं। आप देख पाएंगे कि जगुआरों के सामने जैसे ही बैल आता है, वह वहां से दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे बैल का उनमें खौफ हो। देखें वीडियो-

आपने अक्सर देखा होगा कि शिकारी जानवरों को देखते ही मवेशी जानवर भागते नजर आते हैं, लेकिन शिकारी जानवर को डरता देखना अजीबोगरीब है। आप देख पाएंंगे कि बैल जैसे-जैसे उन जगुआरों की ओर आने लगता है, दोनों पीछे हटने लगते हैं। इसके बाद बैल जब उनकी तरफ दौड़ने लगता है तो दोनों जगुआर भाग खड़े होते हैं। वीडियो में बैल की हिम्मत और जगुआरों का खौफ में भागना चौंकाने वाला है। वीडियो को @Pandit_G_143 नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article