Viral Video: जब भी हिमचल प्रदेश की खूबसूरत लेकिन बेहद खतरनाक स्पिति घाटी (spiti valley Video) में घूमने की बात आती है, तो लोग अकसर Thar, Fortuner या फिर भारी-भरकम SUVs को पहली पसंद मानते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें इंग्लैंड से आए कुछ विदेशी टूरिस्ट किसी SUV में नहीं, बल्कि भारतीय स्टाइल के ऑटो रिक्शा पर बैठकर स्पिति की खतरनाक और पथरीली सड़कों पर सफर करते नजर आ रहे हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वों दंग रह गया।
विदेशी टूरिस्ट का जलवा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इनका जिगरा तो नेक्स्ट लेवल का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को passenger__vishal नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि असली एडवेंचर तो इसे कहते हैं, वरना थार वाले तो सिर्फ रील बनाने जाते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऑटो रिक्शा की मजबूती पर कभी शक नहीं करना चाहिए, अंग्रेजों ने साबित कर दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
