वायरल न्यूज़

Viral Photo: चलती ट्रेन में महिला को शुरू हो गया लेबर पेन, तो TTE ने किया ये अनोखा काम, फिर जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक TTE ने चलती ट्रेन में गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाई। इस पहल की लोग तारीफ कर रहे हैं।

Image

चलती ट्रेन में महिला की डिलीवरी (तस्वीर साभार- @BhusavalDivn)

Viral Photo: हमारे आस-पास कई बार ऐसी घटना घटती है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। कई बार तो उस मामले पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई मामले वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान तो किया है, लेकिन दिल जीत लिया है। दरअसल, एक गर्भवती महिला ट्रेन से सफर कर रही थी। अचानक चलती ट्रेन में उसे लेबर पेन शुरू हो गया। फिर TTE ने समझदारी दिखाते हुए जो किया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं इस मामले को जानकर लोग इमोशनल भी हो रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    ये तो हम सब जानते हैं जब कोई महिला गर्भवती होती है, तो उसे कितनी तकलीफें होती है। खासकर, जब डिलीवरी समय नजदीक आ जाए, तो समस्याएं और भी बढ़ जाती है। एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस एक गर्भवती महिला ट्रैवल कर रही थी। अचानक ट्रेन के अंदर ही उसे लेबर पेन शुरू हो गया। लेबर पेन शुरू होते ही महिला की तकलीफ काफी बढ़ गई। ऐसे में ड्यूटी के दौरान मध्य रेलवे भुसावल मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक आर. एस. तेली ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय दिखाते हुए लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कसारा–इगतपुरी खंड के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाकर ट्रेन में मौजूद नर्स और डॉक्टर श्रीमती पूजा खरगे की सहायता से सफलतापूर्वक डिलीवरी करवाई। देखें पोस्ट...

    दिल जीतने वाला काम

    महिला ने ट्रेन के अंदर ही स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों ही सुरक्षित हैं। लेकिन, इस मामले ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। एक्स पर इस तस्वीर को '@BhusavalDivn'ने शेयर किया है। इस पोस्ट को 14 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट भी किए हैं। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठक author

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

    End of Article