वायरल न्यूज़

थार की छत पर खड़े होकर स्टंट कर रहे थे लड़के, सामने से आ गई ट्रक, अगले ही पल होश आ गए ठिकाने

अक्सर हम सोशल मीडिया पर देखते हैं कि लड़के थार, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों की छत पर खड़े होकर रील बनाते फिरते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लड़कों को इस तरह से रील बनाना भारी पड़ गया।

Image

लड़कों की जान जाते-जाते बची (X/@Deadlykalesh)

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद महिंद्रा थार की छत पर कुछ लड़के खड़े होकर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। थार दनदनाती हुई हाईवे की ओर भाग रही थी, तभी अचानक थार के ड्राइवर ने ब्रेक मारा और बस फिर क्या था! तीनों हवा में उछले और सड़क पर जा गिरे।

ऊपर वाला था मेहरबान तो बच गई जान

सबसे खतरनाक चीज तो यह हुई कि लड़कों के गिरते ही सड़क पर सामने से एक ट्रक आ गई। वो तो गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर ने फुर्ती दिखाई और तुरंत ब्रेक लगा दिया, नहीं तो ये तीनों लड़के अब तक कुचले जा चुके होते। बता दें कि ये लड़के थार की छत पर यूं ही नहीं चढ़े थे बल्कि ये उस पर खड़े होकर स्टंट करते हुए अपनी रील बनवा रहे थे।

वीडियो देख लड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा उन लड़कों पर फूट पड़ा। मामला हरियाणा के नूंह जिले का बताया जा रहा है। लोग वीडियो पर कमेंट कर तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई लिख रहा है—“इनको लाइसेंस काहे दिया?” कोई बोला—“इनकी जमकर धुलाई करो फिर इन्हें जेल में डाल दो।” तो किसी ने कहा—“सीधे जेल भेजो, रील बनाने की सजा मिलनी चाहिए।” ऐसे बेवकूफी भरे स्टंट से लोग सच में तंग आ चुके हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर इस वक्त छाया हुआ है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स से @Deadlykalesh नामक अकाउंट से लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article