इंसान का समय कब और कैसे बदलता है, इस बारे में कहना बहुत ही मुश्किल है। आज हम एक ऐसे ही इंसान के बारे में जानेंगे, जिसका समय ऐसे बदला कि उसका जीवन ही बदल गया।
यह सब हुआ उसके साथ हुए एक हादसे की वजह से, जिसमें उसके सिर पर एक जोरदार मुक्का लगने पर वह बाद में जीनियस बन गया।
अब यह शख्स बहुत बड़ा गणितज्ञ है। उसके दिमाग में हमेशा गणित ही चलते रहता है। अगर वह कुछ देखता भी है तो वह उसे गणित की नजरों से देखता है।
इस शख्स का नाम जेसन पैजेट है, जिसे 31 साल की उम्र तक तो गणित के बारे में कुछ पता भी नहीं था। वह उस समय तक एक बहुत ही खुशमिजाज और पार्टी एनिमल टाइप का बंदा था।
13 सितंबर 2002 को जेसन पैजेट के साथ एक घटना घटी जिसमें उन पर दो अज्ञात हमलावरों ने हमला किया और उनके सिर पर जोरदार मुक्का दे मारा, जिससे जेसन बेहोश हो गए।
हमले के बाद जेसन पैजेट को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिरदर्द और किडनी में लगी चोट को देखते हुए जेसन को पेन कीलर देकर घर भेज दिया।
इस हमले के बाद ही उन्हें PTSD और OCD जैसी बीमारियां भी हो गईं और इसी के बाद उनका दिमाग काफी अलग तरह से काम करने लगा और जेसन पैजेट एक गणितज्ञ बन गए।