एजुकेशन

Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान में 9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से, 7 दिसंबर तक चलेगा एग्जाम

RBSE Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की ये परीक्षाएं अब 25 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

Image

राजस्थान बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी

RBSE Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की ये परीक्षाएं अब 25 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। पहले परीक्षाएं 15 अक्टूबर से प्रस्तावित थीं, लेकिन पंचायत चुनावों के कारण कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नई समय-सारणी जारी कर दी है। विषयवार विस्तृत टाइम टेबल राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी देखा जा सकता है। कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाना है। इसलिए इन कक्षाओं के विद्यार्थी स्कूल के निर्देशों पर नजर रखें।

पंचायत चुनाव के कारण बदला कार्यक्रम

राज्य में पंचायत चुनावों को देखते हुए शिक्षा विभाग को परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। पहले अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अक्टूबर में आयोजित होनी थीं, लेकिन नई तारीखें नवंबर और दिसंबर में निर्धारित की गई हैं। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

दो पारियों में होंगी परीक्षाएं

नई समय-सारणी के अनुसार, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कक्षा और विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और पारी की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें।

25 नवंबर को पहला पेपर

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 25 नवंबर को परीक्षाओं की शुरुआत होगी। कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों का पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। कक्षा 11वीं में अंग्रेजी अनिवार्य और समाजशास्त्र, जबकि कक्षा 12वीं में समाजशास्त्र और अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा निर्धारित की गई है। इसके बाद 26 नवंबर को हिंदी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं होंगी। अलग-अलग कक्षाओं के लिए विषयों और पारियों का निर्धारण अलग रखा गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article