टीवी मसाला

Bigg Boss 20: गुल्लू संग लड़ाई में नकुल धुल के सपोर्ट में उतरी Shilpa Shinde, बोलीं- 'सिर्फ धक्का दिया'

Shilpa Shinde On Gullu And Nakul Dhull Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल की लड़ाई ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस मामले में शिल्पा शिंदे का रिएक्शन आया है।

Image

Bigg boss 20:shilpa shinde-nakul dhull (photo credit- instagram)

Shilpa Shinde On Gullu And Nakul Dhull Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नकुल धुल और कुशल तंवर यानी गुल्लू की लड़ाई ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर इस लड़ाई की चर्चा एपिसोड ऑनएयर होने से दो दिन पहले ही होने लगी थी और जैसे ही दोनों की लड़ाई वाला एपिसोड टीवी पर आया, तो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा गया। कई टीवी स्टार्स ने खुलकर गुल्लू का सपोर्ट किया। इस मामले में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का रिएक्शन सामने आया है। शिल्पा ने शो में हुई इस लड़ाई में नकुल धुल का सपोर्ट किया है और पुरानी लड़ाइयों का जिक्र किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रातों रात इस एक्ट्रेस ने शो को मारी लात, कम हुए स्क्रीनटाइम से थी नाराज?

    नकुल धुल के सपोर्ट में उतरीं शिल्पा शिंदे

    शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने नकुल धुल से जुड़ी बिग बॉस वाली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नकुल को एविक्टिड दिखाई गई है। इस तस्वीर पर लिखा है, 'वापिस लेकर आओ। ये 100 प्रतिशत गलत नहीं है।' शिल्पा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'उसे वापस बुलाओ..उसने मारा नहीं है सिर्फ धक्का दिया है और ऐसे बिग बॉस में बहुत बार हुआ है।' नकुल के फैंस शिल्पा के इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और नकुल का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: स्काउट OP ने कैप्टन बनते ही बदले नियम, गुल्लू ने बताई नकुल संग लड़ाई की असली वजह

      शिल्पा शिंदे से पहले रजत दलाल ने किया सपोर्ट

      शिल्पा शिंदे से पहले रजत दलाल ने नकुल का सपोर्ट किया था। रजत ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने नकुल के सपोर्ट में खुलकर बात की थी। रजत ने कहा था, 'मेरी फीड बिग बॉस की रील्स से भर चुकी है, लेकिन एक बात मानने वाली है जब से इस सीजन में नकुल गया है, तब से ही जो लोग ये सीजन नहीं देख रहे थे वो भी बिग बॉस देखने के लिए मजबूर हो गया है। इसमें मैं भी शामिल हूं। मैं बिल्कुल भी रियलिटी शो नहीं देखता। 1 प्रतिशत नहीं देखता हूं। मेरा खुद का मन कर रहा है कि देखूं... करेगा क्या। एक चीज है।'

      शो में होगी नकुल धुल की एंट्री

      बता दें कि नकुल धुल बिग बॉस 20 में वीकेंड का वार में आए थे और मंगलवार के एपिसोड में वह शो से बाहर हो गए थे। हालांकि, अब दावा किया जा रहा है कि नकुल की एंट्री घर में हो गई है और वह वीकेंड का वार में दिखाई भी देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में स्काउट को एक मौका दिया गया, जिसमें वह नकुल को शो में वापिस लेकर आए। स्काउट को शो में दो ऑप्शन दिए गए। पहले ऑप्शन में किसी दो कंटेस्टेंट की एक-एक लाइफलाइन लेना था और दूसरे ऑप्शन में किसी एक की लाइफलाइन लेना और नकुल को घर में वापिस लेकर आना था। स्काउट में दूसरा ऑप्शन चुना और इस तरह घर में नकुल की एंट्री हुई।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article