टेस्ला की नई रोडस्टर (First Flying Tesla Car) को देख कर हर कोई फ्लाइंग कार (Flying Car) के भविष्य को सच होते देख रहा है। दरअसल, एलन मस्क की कंपनी ने अपनी मच-अवेटेड इलेक्ट्रिक सुपरकार को टेक्सास में आयोजित ग्लोबल डेब्यू इवेंट में पेश किया। इस दौरान इस कार को SpaceX के साथ डेवलप किए जा रहे रॉकेट थ्रस्टर्स की मदद से हवा में कलाबाजी करते हुए दिखाया गया। हवा में उड़ती हुई इस कार को टेस्ला की पहली फ्लाइंग कार कहा जा रहा है।
कब शुरू हो सकता है प्रोडक्शन

First Flying Tesla Car
टेस्ला रोडस्टर की वापसी कंपनी के उस प्रोजेक्ट में एक अहम कदम है, जिसकी घोषणा पहली बार 2017 में हुई थी। कंपनी का लक्ष्य 2028 में इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का प्रोडक्शन शुरू करना है।
Tesla Roadster का डिजाइन और फीचर्स
नई टेस्ला रोडस्टर का डिजाइन एयरोस्पेस से इंस्पायर्ड है। कंपनी के मुताबिक, इसमें चार लोग बैठ सकेंगे। इसके अलावा, कार में डिटैचेबल ग्लास रूफ मिलेगा, जिसे बूट में रखा जा सकेगा। इससे ड्राइवर ओपन-टॉप ड्राइविंग का एक्सपीरियंस ले सकेंगे।
ग्लोबल डेब्यू के दौरान कार को 'Ano White' पेंटवर्क में दिखाया गया। इसकी गोल्ड टिंटेड विंडो अंतरिक्ष यात्रियों के हेलमेट के वाइजर से इंस्पायर्ड हैं। इसमें एक्टिव एयरोडायनामिक एलिमेंट्स भी दिए गए हैं, जिनका उद्देश्य तेज रफ्तार पर कार की स्टेबिलिटी बेहतर करना है। हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल में डिजाइन से जुड़े कुछ बदलाव हो सकते हैं।
जमीन से चिपककर चलने की तकनीक

First Flying Tesla Car
नई रोडस्टर की एक खासियत इसका ग्राउंड-सक्शन सिस्टम है। यह सिस्टम कार के नीचे से हवा खींचकर एडिशनल डाउनफोर्स जेनरेट करने के लिए बनाया गया है। इससे खासकर तेज रफ्तार और मुश्किल ड्राइविंग परिस्थितियों में टायरों की पकड़ बेहतर हो सकती है। शोकेस के दौरान कार को एक कर्व्ड सरफेस पर उल्टा चलते हुए भी दिखाया गया। हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल में इस तकनीक की उपलब्धता की पुष्टि होना बाकी है।
SpaceX के रॉकेट थ्रस्टर्स से मिलेगी ताकत
रोडस्टर में SpaceX के साथ डेवलप किया जा रहा रॉकेट थ्रस्टर सिस्टम (Rocket-thruster system) सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह कम्प्रेस्ड गैस के तेज झटकों से थ्रस्ट पैदा करता है, जिससे हवा में कलाबाजी जैसी एक्टिविटी हो पाती हैं। टेस्ला ने Performance, Thrust और Rocket नाम से तीन प्रपोज्ड वर्जन भी पेश किए हैं। हालांकि, कार की पावर, वजन और बैटरी क्षमता जैसे अहम तकनीकी आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
