सोशल मीडिया पर सड़क हादसे का एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रक वाले की लापरवाही की वजह से ट्रक और कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। वीडियो छत्तीसगढ़ के रस्माडा का बताया जा रहा है। इस डरावने सड़क हादसे का वीडियो सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जो अब इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ट्रक और कंटेनर के बीच हुई भिड़ंत
वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रक सड़क पर चलते हुए आ रहा था। अचानक उसके ड्राइवर ने बिना देखे और बिना सिग्नल दिए ट्रक को तेजी से मोड़ देता है। तभी उल्टी दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कंटेनर उसे रौंद डालती है। कंटेनर और ट्रक के ड्राइवर कुछ समझते या ब्रेक लगाने की कोशिश करते उससे पहले दोनों ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर और ट्रक दोनों सड़क पर ही पलट गए।
आपकी छोटी लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
इस हादसे से साफ पता चलता है कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही कितना बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। ड्राइवरों को हमेशा मुड़ने से पहले पीछे, सामने और साइड अच्छे से चेक करना चाहिए। इंडिकेटर देना और सही समय पर मुड़ना बहुत जरूरी है। एक पल की गलती कई जिंदगियों को खतरे में डाल सकती है इसलिए सड़क पर हमेशा सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें।
लोगों ने भारत में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था पर उठाया सवाल
इस हादसे के वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि
ऐसे लापरवाह ड्राइवरों के लाइसेंस तुरंत रद्द होने चाहिए। वहीं कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भारत में ड्राइविंग लाइसेंस देने से पहले टेस्ट बहुत ही अच्छे लेवल और ईमानदारी से लेना चाहिए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
