वायरल न्यूज़

Viral Video: नागिन की तरह लहराते हुए चल रही थी ट्रेन, नजारा देखकर लोगों की ठहर गईं नजरें

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 27, 2023, 12:40 PM IST

Train Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सांप की तरह लहराते हुए चल रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कई लोगों को तो आंखें पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

Image

अद्भुत नजारा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन का अनोखा वीडियो
  • सांप की तरह लहराते हुए चल रही थी ट्रेन
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग

Train Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, वीडियो (Train Video) में ट्रेन सांप की तरह लहराते हुए चल रही है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। यकीन मानिए इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद एक पल के लिए आपक भी झटका खा जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को लेकर लोग कई तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं सांप के चलने का स्टाइल काफी यूनिक है। सांप हमेशा लहराते हुए चलते हैं। लिहाजा, अगर कोई लहराते हुए चलता है, तो उसकी तुलना लोग सांप से करने लगते हैं। इस ट्रेन के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं पटरी किस तरह बिछी हुई है। तभी एक ट्रेन तेज रफ्तार में वहां पहुंचती है और लहराते हुए गुजरती है। जिस तरह ट्रेन पटरी को बदल रही देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई सांप चल रहा है। इस अनोखे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

अद्भुत नजारा

बताया जा रहा है कि यह अनोखा नजारा महाराष्ट्र के Purna जंक्शन का है। जहां ट्रेन बाईं तरफ से दाईं तरफ जा रही है। इस मजेदार वीडियो को अब तक करोड़ों लोगों देख चुके हैं। वहीं, सात लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो देखकर कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। कुछ लोगों को कहना है कि मैं भी इस जगह को देखना चाहता हूं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'trainwalebhaiya' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article