वायरल न्यूज़

चलती ट्रेन में महिलाओं का म्यूजिक शो, TTE के आते ही बदल गया माहौल, Video हुआ वायरल

चलती ट्रेन में महिलाओं का एक ग्रुप गाना गाते और तालियां बजाते नजर आया। तभी TTE ने उन्हें रोक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सार्वजनिक जगह पर मस्ती को लेकर बहस छिड़ गई।

Image

ट्रेन में गाना, तालियां और मस्ती के बीच अचानक पहुंच गए TTE साहब (Instagram/Timesnow_Trending)

ट्रेन का सफर आमतौर पर लोगों के लिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का जरिया होता है लेकिन कई बार सफर के दौरान कुछ ऐसे पल भी देखने को मिल जाते हैं, जो यात्रियों के लिए यादगार बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें ट्रेन के अंदर महिलाओं का एक ग्रुप गाना गाते, तालियां बजाते और खुशी मनाते नजर आ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ट्रेन में गाने लगीं महिलाएं, तालियां बजाकर मनाया जश्न

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि ट्रेन चल रही है और कोच के अंदर कुछ महिलाएं एक साथ बैठी हैं। माहौल काफी खुशनुमा नजर आ रहा है। महिलाएं मिलकर गाना गा रही हैं और तालियां बजाकर उसका आनंद ले रही हैं। आसपास मौजूद कुछ लोग इस पूरे पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं। कुछ देर तक यह सिलसिला चलता रहता है। महिलाएं अपने गाने और मस्ती में काफी खुश नजर आती हैं लेकिन तभी वहां एक TTE पहुंच जाता है। वह महिलाओं से गाना बंद करने के लिए कहता है। इसके बाद वहां का माहौल अचानक बदल जाता है।

वायरल वीडियो पर आई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आने के बाद लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने महिलाओं का समर्थन किया। उनका कहना है कि सफर के दौरान अगर कोई बिना किसी गलत इरादे के खुशी के कुछ पल जी रहा है और किसी को परेशान नहीं कर रहा, तो इसमें ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वहीं, कुछ लोग इससे अलग राय रखते हैं। उनका कहना है कि ट्रेन एक सार्वजनिक जगह है, जहां अलग-अलग तरह के यात्री सफर करते हैं। किसी को गाने और तेज आवाज से परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपनी खुशी के साथ दूसरे यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article