वायरल न्यूज़

Viral Video: छोटी उम्र, बड़ा जज्बा, सब्जी बाजार का यह छोटा व्यापारी जीत रहा है लोगों का दिल

छोटी उम्र में सब्जी बेचते इस नन्हे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे का जोश, मेहनत और ग्राहकों को बुलाने का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

बाजार में कढ़ी पत्ता बेचता बच्चा (X/@Bebakjai57)

बाजार में हर दिन सैकड़ों लोग सब्जी और फल खरीदने पहुंचते हैं। कोई अपनी पसंद की सब्जी चुनता है तो कोई दुकानदार से भाव करता नजर आता है लेकिन बाजार से सामने आया एक नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा बाजार में कढ़ी पत्ता बेचता हुआ नजर आ रहा है। इस छोटे से व्यापारी का वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चा भले ही कम उम्र का है, लेकिन काम करने का उसका जज्बा किसी बड़े व्यापारी से कम नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बाजार में कढ़ी पत्ता बेचते बच्चे का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा सब्जियों से भरी ठेली के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके सामने सब्जियों को रखने वाली ट्रे बास्केट है, जिन पर कढ़ी पत्ते रखे गए हैं। वह बच्चा उन्हीं कढ़ी पत्तों को बेचने के लिए बाजार में जोर-जोर से आवाज लगाकर ग्राहकों को अपने यहां बुला रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा पूरे जोश के साथ आवाज लगाकर ग्राहकों को अपनी तरफ बुला रहा है। मासूमियत से भरा उसका यह अंदाज देखकर कोई भी उस नन्हे व्यापारी के पास खींचा चला आएगा। हालांकि उसे देखकर यह साफ प्रतीत हो रहा है कि उसे सब्जी बेचने का काफी अच्छा खासा अनुभव है।

लोगों को पसंद आया मासूम बच्चे का यह अंदाज

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप यह भा देख रहे होंगे कि इस नन्हे व्यापारी की सबसे खास बात है कि उम्र बहुत छोटी होने के बावजूद वह बिना झिझक लोगों के सामने कढ़ी पत्ता बेच रहा है और अपने सामान का प्रचार करते हुए ग्राहकों को अपने पास बुला रहा है। वीडियो में बच्चे की आवाज लगाने का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह जानता है कि बाजार में ग्राहक का ध्यान कैसे अपनी ओर खींचना है।

सोशल मीडिया पर छाया यह वीडियो

इस मासूम बच्चे का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @Bebakjai57 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “A small-scale trader makes a splash! Look at the effort, not the age. Waah guru..” यानी छोटे स्तर का यह व्यापारी अपने प्रयास से सबका ध्यान खींच रहा है। उम्र नहीं, उसकी मेहनत देखिए। वाह गुरू। वीडियो सामने आने के बाद लोग बच्चे के जज्बे की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बच्चे की मेहनत और आत्मविश्वास देखकर सीख मिलती है। सच भी है, किसी काम को करने के लिए सिर्फ उम्र नहीं, बल्कि हिम्मत और लगन भी जरूरी होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article