बॉलीवुड

रणबीर कपूर की Ramayana को टक्कर देने लौट रही अक्षय कुमार की ये मूवी, दिवाली पर फिर मचेगा धमाल

स्टार एक्टर अक्षय कुमार की 1994 की सुपरहिट फिल्म 'मोहरा' 6 नवंबर को 4K में सिनेमाघरों में लौटेगी। दिवाली पर इसकी टक्कर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की 'रामायण' से होगी।

Image

रामायण से टक्कर लेगी अक्षय की ये मूवी (pic credit-instagram)

दिवाली पर बॉक्स ऑफिस की लड़ाई सिर्फ नई फिल्मों के बीच नहीं होने वाली है। इस बार 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'मोहरा' भी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की यह फिल्म 6 नवंबर को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दौरान रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) भी दर्शकों के सामने होगी। ऐसे में पुरानी यादों और नई फिल्म के बीच होने वाली यह टक्कर काफी दिलचस्प हो सकती है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'भेड़िया 2' को लेकर बढ़ा सस्पेंस, Kriti Sanon के एक कैप्शन ने खींचा ध्यान)

मोहरा फिर से होगी रिलीज

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर अक्षय कुमार की मूवी 'मोहरा' की दोबारा रिलीज की पुष्टि की है। इस बार फिल्म को 4K में बेहतर तस्वीर और आवाज के साथ पेश किया जाएगा। रिम्पी फिल्म्स इंटरनेशनल इसे दोबारा सिनेमाघरों तक पहुंचा रही है। पिछले कुछ सालों में पुरानी फिल्मों की दोबारा रिलीज का चलन बढ़ा है। 2024 में 'रॉकस्टार', 'लैला मजनू' और 'तुम्बाड' जैसी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा साथ मिला। वहीं, 2025 में दोबारा रिलीज हुई 'सनम तेरी कसम' ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको चौंका दिया था। अब 'मोहरा' की वापसी से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि 'मोहरा' की रिलीज से जुड़ी एक और दिलचस्प खबर आगरा के हीरा टॉकीज से आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सिंगल स्क्रीन थिएटर में फिल्म के रोजाना चारों शो रखे जाएंगे। इसका मतलब है कि यहां 'रामायण' को कोई शो नहीं मिलेगा। बताते चलें कि साल 1994 को रिलीज हुई 'मोहरा' में नसीरुद्दीन शाह, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और परेश रावल समेत कई कलाकार थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article