क्रिकेट

IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी

चेन्नई सुपर किंग्स से एक और कोचिंग स्टाफ की विदाई हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी जो 2018 से इस टीम के साथ जुड़े थे वो इस टीम से अलग हो गए हैं। इस दौरान चेन्नई ने 3 ट्रॉफी उठाई।

Image

माइकल हसी (साभार-X)

आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी कोच माइकल हसी के अलग होने की खबर पर मुहर लगा दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा '2008 में शुरू हुए पहले सीजन से आप चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं। येलो में आपका सफर केवल आपके बनाए रनों और आपके मेंटर किए गए खिलाड़ियों से ही तय नहीं हुआ है, बल्कि इतने सालों में इस फैंचाइजी के लिए आपके डेडिकेशन, विनम्रता और पक्के कमिटमेंट से भी तय हुआ है। हमारे इतिहास में आपकी जगह हमेशा खास रहेगी।

हसी ने 2018 से 2026 तक बतौर बैटिंग कोच चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी सेवाएं दी। इस दौरान चेन्नई ने 3 आईपीएल सीजन अपने नाम किया। चेन्नई ने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को, 2021 में कोलकाता नाईटराइडर्स को और 2023 में गुजरात टाइटंस को हराकर एमएस धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई।

माइकल हसी के सीएसके से अलग होने की खबर ठीक एक घंटे बाद आई जब चेन्नई के सहायक कोच के तौर पर गैरेथ बैटी के जुड़ने का ऐलान हुआ। बैटी की कोचिंग में सरे ने 3 ट्रॉफी जीती है और अब चेन्नई को उनके इसी लक की जरूरत है। बैटी ने साल 2022 में सरे की कोचिंग संभाली थी। पहले ही साल उनकी कोचिंग में सरे चैंपियन बनी। इसके बाद 2023 और 2024 में जीत की हैट्रिक लगाई। 2025 में भी टीम जीत से एक कदम दूर रह गई और रनर-अप के तौर पर फिनिश किया। पूर्व ऑफ स्पिनर गेंदबाज बैटी जहीर खान के नेतृत्व में उतरेंगे। बैटी ने सरे की ओर से जारी बयान में कहा, “आईपीएल में CSK के साथ जुड़ना मेरे और मेरे परिवार के लिए एक बेहद रोमांचक शुरुआत है। मैं इस सफर को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।”

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article