वायरल न्यूज़

VIDEO: एक हाथ में दो कुल्हड़! विदेशी पर छाया बनारस की चाय का खुमार, स्वैग देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी सैलानी सड़क किनारे कुल्हड़ वाली चाय का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहा है। वह दोनों हाथों में कुल्हड़ पकड़कर चाय की चुस्की लेता है और इसके बाद खुशी से हंसते हुए स्थानीय लोगों के साथ घुलता-मिलता दिखाई देता है।

Image

विदेशी का देसी स्वैग (तस्वीर साभार- @the.flowing.dutchman)

Viral Video: भारतीय सड़क किनारे मिलने वाली कुल्हड़ चाय का अपना एक अलग ही इतिहास और क्रेज है। इसकी सोंधी खुशबू और मिट्टी की सौंधी महक सिर्फ देशवासियों को ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार से आने वाले सैलानियों को भी अपना दीवाना बना लेती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मनमोहक वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी नागरिक भारतीय चाय के स्वाद में पूरी तरह खोया हुआ नजर आ रहा है। आलम ये है कि इस स्वैग को देखकर हर कोई दंग है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी युवक, जिसके बाल पोनीटेल में बंधे हैं और चेहरे पर दाढ़ी है, वह एक लोकल चाय की दुकान के सामने खड़ा है। उसका अंदाज बेहद निराला है क्योंकि वह एक नहीं बल्कि दोनों हाथों में कुल्हड़ थामे हुए है और मजे से चाय पी रहा है। चाय का घूंट अंदर जाते ही उसके चेहरे पर जो संतुष्टि और चमक दिखाई देती है, वह यह बताने के लिए काफी है कि उसे यह देसी स्वाद कितना पसंद आया है।वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में बज रही लोक धुनें इस पूरे दृश्य को और भी ज्यादा मनोरंजन से भर देती हैं। चाय पीने के बाद यह विदेशी पर्यटक ठहाका मारकर हंसता है और कैमरे के सामने अपनी खुशी जाहिर करता है। उसके पास खड़े अन्य स्थानीय लोग, जिनमें एक व्यक्ति पारंपरिक भगवा वस्त्र पहने हुए है, वे भी इस गर्मजोशी का पूरा आनंद ले रहे हैं। सभी के चेहरों पर बिखरी यह मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि भारतीय संस्कृति और आतिथ्य सत्कार किस तरह लोगों को बिना किसी भाषा के बंधन के आपस में जोड़ देता है। देखें वीडियो...

    विदेशी का स्वैग

    वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को the.flowing.dutchman नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर मजे लेते हुए लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article