वायरल न्यूज़

Viral Video: इंसानों से भिड़ गया अकेला रोबोट, जमकर चलाए लात-घूंसे, कैमरे में कैद हुआ मजेदार नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर इंसानों और रोबोट का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग जैसे ही रोबोट को छूते या छेड़ते हैं, वह अचानक बेहद फुर्तीले अंदाज में लात-घूंसे चलाना शुरू कर देता है। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

Image

रोबोट का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @geroooo_arias2.0)

Viral Video: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स की दुनिया में हर दिन चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज रोबोट्स केवल कारखानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे इंसानों की तरह चलने, दौड़ने और यहां तक कि मार्शल आर्ट्स के मूव्स दिखाने में भी सक्षम हो रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी रोबोट के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में रोबोट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में तकनीक और ह्यूमर का एक बेहतरीन मिश्रण पेश करता है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक सड़क के किनारे एक अत्याधुनिक ह्यूमेनॉइड रोबोट के साथ घिरे हुए हैं। वीडियो का मुख्य आकर्षण इस पर दिया गया टेक्स्ट है—POV: रोबोट्स के हम पर राज करने से पहले मजे ले लो। शुरुआत में ऐसा लगता है कि ये युवक किसी खिलौने के साथ खेल रहे हैं, लेकिन अगले ही पल रोबोट की फुर्ती देखकर सबकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। जैसे ही एक युवक रोबोट को हल्का सा धक्का देता है, वह पलक झपकते ही एक शानदार स्पिनिंग किक और डिफेंसिव मूव्स दिखाता है। रोबोट का यह अचानक और सटीक जवाब इस बात का सबूत है कि आधुनिक रोबोटिक्स कितनी तेजी से एडवांस हो रही है। यह वीडियो भले ही मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया हो, लेकिन यह तकनीकी दुनिया के लिए एक बड़ा संकेत है। देखें वीडियो...

    रोबोट का अनोखा अंदाज

    वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे। इतना ही नहीं रोबोट का अनोखा अंदाज जरूर आपको भी प्रभावित कर रहा होगा। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को geroooo_arias2.0 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं तीन लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article