वायरल न्यूज़

कहीं खानी पड़ती है मार तो कहीं घिसवाना पड़ता है दांत...शादी के समय होते हैं कई अजीबोगरीब रिवाज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2023, 06:25 PM IST

दुनियाभर में कई अजीबोगरीब रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। वहीं दुनिया के अलग-अलग देशों में होने वाली शादियों में भी कई तरह की परंपराओं का पालन किया जाता है। बता दें पड़ोसी देश China के Sichuan में रोने का रिवाज है। तो वहीं South Korea में दूल्हे को पीटने का रिवाज है। देखिए शादियों में होने वाले अजीबोगरीब रीति रिवाज

पूरी दुनिया में शादी के समय कई ऐसे रिवाज होते हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगें। कहीं दुल्हे के पैरों को बांधकर पीटा जाता है, तो कहीं दांतों को घिसा जाता है। एक देश में शादी से पहले बकायदा दुल्हन के साथ कई दिनों तक रोने का रिवाज है। इसे शुभ माना जाता है।

बात अगर दक्षिण कोरिया की करें तो यहां दूल्हे की ताकत को परखने के लिए उसकी टांगों को बांधकर उसपर छड़ी बरसाते हैं। दूल्हे की पिटाई तबतक की जाती है, जबतक उसकी सास उसके दोस्तों को पैसे नहीं दे देती है। वहीं इंडोनेशिया में शादी के बाद पति और पत्नी दोनों को अपने दांतों को घिसवाना पड़ता है। कहा जाता है कि इससे बुरी शक्तियां दूर रहती हैं।

वहीं चीन में दुल्हनों को शादी से पहले रोना पड़ता है, वो भी कई दिन। इसमें भी रिश्तेदारों के दिन बंटे रहते हैं। दुल्हन शादी से एक महीने पहले रोज एक घंटे रोती है। इस दौरान पहले 10 दिन दुल्हन की मां रोने में साथ देती है फिर अगले 10 दिन दुल्हन की दादी और फिर अगले दस दिन पूरा रिश्तेदार साथ देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article