टीवी मसाला

Bigg Boss 20: इन 7 कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, काजी को छोड़ स्काउट ने इस सदस्य को बनाया निशाना

Bigg Boss 20 Nominated contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से 7 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

Image

Bigg Boss 20: इन कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Nominated contestants: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रहा है। शो में बीते सप्ताह कई कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन के जाल में फंसे थे। वहीं अमन गांधी को सबसे कम वोट मिलने के कारण 'बिग बॉस 20' से जाना पड़ा। लेकिन अब 'बिग बॉस 20' के इस सप्ताह के नॉमिनेशन से जुड़ा अपडेट भी सामने आया है। इस हफ्ते करीब 7 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। इस लिस्ट में अरिश्फा खान से लेकर उदिति सिंह और आम्रपाली दुबे का नाम भी शामिल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से एविक्शन पर छलका Nakul Dhull का दर्द, गुल्लू संग खत्म की पुरानी दुश्मनी

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इस सप्ताह घरवालों को एक टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें कुछ कंटेस्टेंट्स पर बोरिंग और 'लूजर' का टैग लगाना था। जहां मैरी कॉम ने अरिश्फा खान को 'बोरिंग' बताया तो वहीं आसिफ खान ने काजी तौकीर को 'बोरिंग' कहा। इसके अलावा लव गिल और यंग डीएसए ने मनीष पर बोरिंग का ठप्पा लगाया। वहीं उदिति सिंह ने मैरी कॉम को बोरिंग कहा। वहीं राउंड 2 में आम्रपाली दुबे ने गुल्लू को लूजर कहा। जबकि उदिति सिंह ने मैरी कॉम, अरिश्फा खान खान ने लव को लूजर बताया। ऐसे में सबसे ज्यादा निशाना बनाए जाने पर आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, लव गिल, मनीष गोयल, गुल्लू और मैरी कॉम घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बदला लेने पर आईं Arishfa Khan, लाइफलाइफ जाते ही कनिका-माही और गुल्लू का जीना किया दुश्वार

    हालांकि 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में नॉमिनेशन की प्रक्रिया यहीं खत्म नहीं हुई। बिग बॉस ने स्काउट को कैप्टन होने के नाते एक स्पेशल अधिकार दिया, जिसमें वह एक कंटेस्टेंट को सीधे तौर पर नॉमिनेट कर सकते थे। ऐसे में स्काउट ओपी ने उदिति सिंह को नॉमिनेट किया। वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि शो में किस कंटेस्टेंट का बोरिया-बिस्तर अब पैक होगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article