Imran Khan Leave India Case: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनकी किसी फिल्म या अभिनय से जुड़ा नहीं, बल्कि भारत में उनके रहने से संबंधित एक कानूनी विवाद का है। एक्टर ने अधिकारियों की ओर से जारी किए गए ‘भारत छोड़ने’ के नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है। अब अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। इस मामले पर आने वाले दिनों में सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि इसका सीधा संबंध एक्टर के भारत में रहने से है। तो चलिए जानते हैं कि कोर्ट में कब इस मामले की सुनवाई होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Payal Rohatgi का Imran Khan पर तीखा हमला, बोलीं, 'जॉबलेस एक्टर्स को...'
इस तारीख को होगी सुनवाई
एक्टर इमरान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनके केस में आया एक नया अपडेट है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को उनकी याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करने पर सहमति जताई। मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की खंडपीठ ने वकील वेंकटेश धोंड के अदालत में इस मामले का जिक्र करने के बाद सुनवाई के लिए तारीख तय की।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Imran Khan का OCI कार्ड होगा रद्द? FRRO ने 15 दिन में मांगा जवाब, एक्टर ने कोर्ट में दी चुनौती
वकील ने कही ये बात
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की पीठ ने पूछा कि क्या इमरान खान (Imran Khan) का पहले भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस पर वकील वेंकटेश धोंड ने अदालत को बताया कि उनके खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं है। इमरान ने FRRO की ओर से जारी उस नोटिस को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया है, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर या उससे पहले भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। अपनी याचिका में इमरान ने दलील दी है कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिए बिना ये नोटिस जारी किया गया। उनका कहना है कि ये ओसीआई (OCI) कार्डधारकों को कानून के तहत मिले अधिकारों का उल्लंघन है।
क्या है पूरा मामला?
इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 अक्टूबर को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन्हें पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। इसके बाद FRRO ने उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया।
