Haryana Board Exam 2027: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) से संबद्ध राज्य के हजारों छात्र हर साल सेकेंडरी यानी कक्षा 10 और सीनियर सेकेंडरी यानी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इस बीच आगामी वर्ष (2027) के लिए अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे छात्र इन दिनों अपनी मुख्य परीक्षा की डेट शीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के पिछले वर्षों के शैक्षणिक और परीक्षा कैलेंडर के रुझानों को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि बीएसईएच द्वारा दिसंबर 2026 के अंत या जनवरी 2027 के शुरुआती सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन छात्रों को अपनी तैयारी को समय पर पूरा करने के लिए रिवीजन और पढ़ाई जारी रखनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RMS CET 2027: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन लेने की लास्ट डेट करीब, तुरंत आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन
कब शुरू होंगी हरियाणा बोर्ड 2027 की परीक्षाएं?
बीते सालों को रुझानों को देखते हुए परीक्षाओं की डेट के पैटर्न का विश्लेषण करें तो हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक थ्योरी परीक्षाएं आमतौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होकर अप्रैल के मध्य तक चलती हैं।
| कक्षा 10 की परीक्षाएं | सामान्यतः मार्च के पूरे महीने में आयोजित की जाती हैं। |
| कक्षा 12 की परीक्षाएं | फरवरी के अंत से शुरू होकर कुछ वोकेशनल या भाषा के पेपरों के साथ अप्रैल के पहले हफ्ते तक खिंच सकती हैं। |
महत्वपूर्ण सलाह: ये तारीखें केवल पिछले वर्षों के पैटर्न पर आधारित संभावित अनुमान हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई की अंतिम योजना बोर्ड द्वारा जारी होने वाले आधिकारिक टाइमटेबल के बाद ही बनानी चाहिए। उसके पहले उन्हें हर विषय की तैयारी को मजबूत करने के लिए एक बराबर का समय बांटकर कर उस विषयों को देने की आवश्यकता है।
ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें BSEH डेट शीट 2027
बोर्ड द्वारा टाइमटेबल जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 - डेट शीट चेक करने के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'News/Announcements' या 'Latest Notification' सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - वहां आपको "Date Sheet Secondary/Senior Secondary Examination 2027" का सक्रिय लिंक दिखाई देगा।
स्टेप 4 - दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब, आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें सभी विषयों, तिथियों और शिफ्ट की पूरी जानकारी होगी।
स्टेप 6 - परीक्षा के समय और निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - बॉलीवुड एक्टर Tiger Shroff कितने पढ़े लिखे हैं? जानें उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन और शुरुआती जीवन
परीक्षा की तैयारी और बीते सालों के रुझान
थ्योरी परीक्षाओं की शुरुआत से पहले, यानी जनवरी 2027 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में संबंधित स्कूलों में आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उसके बाद थ्योरी परीक्षा होगी। बोर्ड द्वारा थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों की ही डेटशीट जारी की जाएगी। जब तक बोर्ड द्वारा परीक्षा की तारिखों को लेकर कोई एलान नहीं किया जा रहा है, तब तक छात्र सैंपल पेपर के माध्यम से सिलेबस पूरा करें और और बीते सालों के प्रश्न पत्र भी देखें। ताकि उन्हें परीक्षा के पैटर्न, मार्किंग स्कीम आदि के बारे में अच्छे से पता लग जाए। इसके आधार पर परीक्षा की तैयारी बेहतर हो पाएगी।
