Shocking Video: आपने इंटरनेट पर बहुत सारी शॉकिंग चीजें देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में आपको एक नेशनल हाईवे नजर आएगा। इसके साथ ही नेशनल हाईवे पर जो चीज दिखाई देगी, वह देखकर आप कांप ही जाएंगे। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। ऐसा वीडियो आपने शायद ही कभी इंटरनेट पर देखा होगा।
वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
वीडियो की शुरुआत में आपको नेशनल हाईवे नजर आ रहा होगा। इसी नेशनल हाईवे पर एक फुल स्पीड कार गुजर रही थी। इस कार को चला रहे शख्स को बीच हाईवे पर कुछ अजीब चीज नजर आती है। इसके बाद शख्स अपने फोन का कैमरा ऑन कर लेता है और कैमरे में उस अजीब चीज को रिकॉर्ड करने लगता है। दूर से तो लगता है कि नेशनल हाईवे पर कोई जानवर खड़ा है, लेकिन जब कार सवार उस चीज के पास आती है तो उसके होश उड़ जाते हैं। देखें वीडियो-
दरअसल, यह नेशनल हाईवे की वह जगह थी, जहां पर रोड के किनारे लगे बोर्ड की वजह से थोड़ी छांव थी। आप देख सकते हैं कि गर्मी से बचने के लिए एक महिला बीच नेशनल हाईवे पर खड़ी थी। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि एक महिला बीच हाईवे पर गर्मी से बचने के लिए इस छांव में लेटी हुई थी। वीडियो देखकर लग रहा है कि दोनों महिलाओं को फुल स्पीड में आ रही गाड़ियों का जरा भी खौफ नहीं था। वीडियो naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'कंफर्ट जरूरी है'
