वायरल न्यूज़

Video: मोहल्ले में निकला सांप तो दौड़कर पकड़ने लगीं देसी भाभी, आगे जो हुआ देखकर कांप जाएंगे

Desi Bhabhi with Snake Video: अगर किसी के मोहल्ले में कभी कोई सांप निकल आता है तो ज्यादातर लोग वहां से दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। दूसरी तरफ इस वीडियो में एक देसी भाभी मोहल्ले में निकले सांप को पकड़ती दिखाई दे रही हैं।

Image

सांप के साथ देसी भाभी (इंस्टाग्राम)

Desi Bhabhi with Snake Video: सोशल मीडिया पर देसी भाभियों के हजारों वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में अधिकतर देसी भाभियां डांस करती नजर आती हैं। दूसरी तरफ आज हम आपको एक ऐसी देसी भाभी से मिलाने जा रहे हैं, जो किंग कोबरा के साथ खतरनाक स्टंट करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर एक बार के लिए आपके होश उड़ जाएंगे। अगर किसी के मोहल्ले में कभी कोई सांप निकल आता है तो ज्यादातर लोग वहां से दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में शुमार है। इस धरती पर ऐसे-ऐसे जहरीले सांप पाए जाते हैं, अगर वह किसी को काट लें तो इंसान पानी तक नहीं मांगता। दूसरी तरफ इस वीडियो में एक देसी भाभी मोहल्ले में निकले सांप को पकड़ती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी मोहल्ले में एक सांप निकल आया था। सांप देखते ही मोहल्ले के लोगों की हालत खराब हो जाती है और वह इधर-उधर भागने लगते हैं। देखें वीडियो-

हालांकि, यह बात मोहल्ले में रहने वाली एक भाभी को पता चलती है। वह आव देखती हैं न ताव साड़ी में ही सांप को पकड़ने पहुंच जाती हैं। आप देख सकते हैं कि वह दौड़कर सांप को पकड़ लेती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस सांप से डरने की बजाय देसी भाभी उसके साथ ही खिलवाड़ करने लगती हैं। तभी नजर आता है कि सांप एक बार उनकी कमर पर काटने की कोशिश करता है। हालांकि, देसी भाभी अपनी टेक्निक से सांप के हमले को नाकाम कर देती हैं। वीडियो देखकर लोगों के पसीने छूट गए हैं। वीडियो को saiba__19 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article