वायरल न्यूज़

Shocking Video: मुंह में पेट्रोल भरकर आग के साथ स्टंट कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ देखकर कांप उठेंगे

Shocking Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टंटबाज सबसे पहले अपने मुंह में पेट्रोल भरता है। इसके बाद वह मशाल में फव्वारा मारता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही आग निकलनी शुरू होती है। उसके दाढ़ी में आग पकड़ लेती है।

Image

स्टंट वीडियो (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: आपने सोशल मीडिया पर स्टंट के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। कई बार स्टंट के चक्कर में लोगों की जान भी चली जाती है। वहीं कई स्टंटबाज इस दौरान गंभीर चोटिल भी हो जाते हैं। आप अगर सरकस गए हों तो आपने देखा होगा कि सरकर में एक जादूगर अपने मुंह से आग फेंकता नजर आता है। दरअसल, वह यह स्टंट करने के लिए अपने मुंह में पेट्रोल भरता है और फिर जलती मशाल में इस पेट्रोल को फौव्वारे की तरह फेंकता है। इससे उसके मुंह से आग निकलती नजर आती है।

धू-धूकर जलने लगता है युवक का चेहरा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भी एक स्टंटबाज ऐसा ही स्टंट करने की कोशिश करता दिख रहा है। हालांकि, उसका स्टंट गड़बड़ हो जाता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपका कलेजा कांप जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टंटबाज सबसे पहले अपने मुंह में पेट्रोल भरता है। इसके बाद वह मशाल में फव्वारा मारता है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही आग निकलनी शुरू होती है। उसके दाढ़ी में आग पकड़ लेती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद युवक का चेहरा बुरी तरीके से जलने लगता है। यहां सबसे अच्छी बात यह होती है कि उसके आस-पास और भी लोग खड़े होते हैं, जो दौड़कर आग बुझाने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि जल्दी ही सारे लोग आग पर काबू पा लेते हैं, जिससे युवक का चेहरा इतना ज्यादा जल नहीं पाता है। वीडियो को sourav_jyoti_borah नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article