वायरल न्यूज़

Shocking Video: रात के अंधेरे में इस तरह पेड़ों पर चढ़ते हैं सांप, नजारा देख कांप उठेंगे आप

Snake Video: पेड़ पर चढ़ने के लिए सांप जिस टेक्निक का इस्तेमाल कर रहा है, वह आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। आप देख सकते हैं कि सांप ने अपने शरीर के आगे और पीछे के हिस्से को पेड़ पर पूरी तरह से लपेटा हुआ है।

Image

पेड़ पर ऐसे चढ़ते हैं सांप (इंस्टाग्राम)

Snake Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में शुमार हैं। इस धरती पर 3000 से 3200 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें से कुछ प्रजाति के सांप इतने अधिक जहरीले होते हैं, जिनके काटने पर इंसान पानी तक नहीं मांगता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कुछ सांप तो गर्दन कटने के बाद भी इंसान की जान ले लेते हैं। वहीं कुछ सांप बिना डसे ही यानि अपना जहर थूककर ही इंसान को मौत की नींद सुला देते हैंं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर सांप का एक वीडियो सामने आया है।

कुंडली मार-मारकर पेड़ पर चढ़ता नजर आया सांप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इतना भयावह है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक सांप रात के अंधेरे में पेड़ पर चढ़ता दिख रहा है। पेड़ पर चढ़ने के लिए सांप जिस टेक्निक का इस्तेमाल कर रहा है, वह आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। आप देख सकते हैं कि सांप ने अपने शरीर के आगे और पीछे के हिस्से को पेड़ पर पूरी तरह से लपेटा हुआ है। वह सबसे पहले आगे के हिस्से को लेकर पेड़ पर चढ़ता है। इसके बाद पीछे के हिस्से का इस्तेमाल करता है। देखें वीडियो-

पेड़ पर चढ़ने का सांप का यह वीडियो यूजर्स की रूह कंपा रहा है। सांप जिस फुर्ती से पेड़ पर चढ़ रहा है, उसे देखकर कई लोगों का कलेजा कांप उठा होगा। यहां तक कि वीडियो बनाने वाला भी सांप के नजदीक नहीं जा रहा है। आप देख सकते हैं कि सांप कुंडली मार-मारकर तेजी से पेड़ पर चढ़ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स डरावने कमेंट करते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि रियल लाइफ में उन्हें ऐसा नजारा कभी देखने को न मिले। वीडियो को the__motivate__story नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article