वायरल न्यूज़

Video: ईंट और सीमेंट-बालू से बना दिया सबसे ठंडा कूलर, जुगाड़ देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर होंगे हैरान

Viral Video: देश के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। इतनी भीषण गर्मी से न तो कूलर राहत दे पा रहा है और न ही पंखा आराम पहुंचा रहा है। वहीं AC भी चलते-चलते फ्लॉप हो रहा है।

Image

सबसे ठंडा कूलर (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत के लोगों को देसी जुगाड़ का महारथी माना जाता है। कहते हैं कि जुगाड़ का इस्तेमाल करके कठिन से कठिन काम बड़ी आसानी से हो जाता है। इस काम में ज्यादा पैसा भी नहीं लगता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप कहेंगे कि शख्स ने जैसा जुगाड़ बनाया है। वैसा जुगाड़ आपने शायद ही कभी देखा होगा। दरअसल, शख्स ने सीमेंट-बालू और ईंट का इस्तेमाल करके सबसे ठंडा कूलर बना डाला।

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भारत में बहुत ही भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। इतनी भीषण गर्मी से न तो कूलर राहत दे पा रहा है और न ही पंखा आराम पहुंचा रहा है। वहीं AC भी चलते-चलते फ्लॉप हो रहा है। इसके बाद एक शख्स ने देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करते हुए ऐसा कूलर बना डाला। जिससे एसी से भी ज्यादा ठंडक निकल रही है। दावा किया जा रहा है कि यह कूलर दुनिया का सबसे ठंडा कूलर है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने 1000 ईंटों का इस्तेमाल करते हुए कूलर की बॉडी बना दी है। इन ईंटों को ऐसे लगाया गया है, जिससे कूलर में हवादार जाली बन गई है। शख्स ने इस कूलर को बनाने के लिए न तो लोहे की बॉडी का इस्तेमाल किया है और न ही इसमें घास लगाया है। आप इस कूलर को देखकर हैरान रह जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि बड़े-बड़े इंजीनियर भी ऐसा कूलर नहीं बना पाएंगे। अनोखे कूलर वाला यह वीडियो sharpfactmind नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स जुगाड़ बनाने वाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article