वायरल न्यूज़

Video: हद है भाई! बाल स्ट्रेट करने के लिए लड़की ने प्रेस का किया इस्तेमाल, लोग बोले- आप महान हैं दीदी

Viral Video: एक लड़की अपने बाल सीधे करने के लिए प्रेस का इस्तेमाल कर रही है। वह सबसे पहले प्रेस का प्लग बिजली के बोर्ड से लगाती है। इसके बाद जैसे ही प्रेस गर्म हो जाता है। वह अपने बालों को इससे प्रेस करने लगती है।

Image

देसी जुगाड़ (इंस्टाग्राम)

Viral Video: इस दुनिया में तरह-तरह के इंसान पाए जाते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसे तरह के इंसानों की बाढ़ आ गई है, जो इंटरनेट पर रातों-रात वायरल होना चाहते हैं। ऐसे इंसान कभी भी कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। आज हम आपको ऐसी ही लड़की से मिलवाने जा रहे हैं, जो अपना बाल कपड़े प्रेस करने वाली इस्तरी से सीधा करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस लड़की का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भड़क उठे हैं।

वीडियो देखकर भड़क उठे यूजर्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपने बाल सीधे करने के लिए प्रेस का इस्तेमाल कर रही है। वह सबसे पहले प्रेस का प्लग बिजली के बोर्ड से लगाती है। इसके बाद जैसे ही प्रेस गर्म हो जाता है। वह अपने बालों को इससे प्रेस करने लगती है। इस दौरान लड़की को यह भी डर नहीं लगता है कि थोड़ा सा इधर-उधर होने पर उसके चेहरे की स्किन जल सकती है। आप देख सकते हैं कि थोड़ी गलती होने पर लड़की के कान भी जल सकते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लड़की की टांग खिंचाई करने लगे हैं। कई यूजर्स यह कह रहे हैं कि लड़की सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ऐसा कर रही है। हालांकि, कुछ लोग लड़की के सपोर्ट में भी नजर आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि लड़की के पास बाल सीधे करने वाला स्ट्रेटनर नहीं है और पार्लर वाले इतने ज्यादा पैसे लेते हैं। इस कारण लड़की ने बाल सीधे करने का सस्ता और आसान जुगाड़ निकाला है। वीडियो को altu.faltu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article