एजुकेशन

UPSSSC Moharir Admit Card 2026: मोहर्रिर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSSSC Moharir Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मोहर्रिर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

मोहर्रिर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UPSSSC Moharir Admit Card 2026 Download Link: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मोहर्रिर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 25 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश के भूविज्ञान एवं खनन निदेशालय में मोहर्रिर के कुल 92 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 07-Exam/2022 के तहत निकाली गई थी।

मोहर्रिर क्या होता है? मोहर्रिर (Moharrir) राजस्व और खनन विभाग में काम करने वाला एक कर्मचारी होता है, जिसका मुख्य काम रिकॉर्ड और दस्तावेजों का रखरखाव करना होता है।

UPSSSC Moharir Exam Date 2026: UPSSSC मोहर्रिर मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए कुल 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय मिलेगा।

UPSSSC Moharir Admit Card 2026 Key Highlight

विवरणजानकारी
भर्ती आयोगUPSSSC
पद का नाममोहर्रिर
विज्ञापन संख्या07-Exam/2022
कुल पद92
विभागभूविज्ञान एवं खनन निदेशालय
एडमिट कार्ड जारी25 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख29 नवंबर 2026
परीक्षा का समयदोपहर 3 से शाम 5 बजे
परीक्षा की अवधि2 घंटे
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

UPSSSC Moharir Admit Card 2026 Download

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर UPSSSC Moharir Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।

3. विज्ञापन संख्या 07-Exam/2022 के लिंक पर क्लिक करें।

4. लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

5. यह भी जांच लें कि मुख्य परीक्षा की निर्धारित फीस जमा हो चुकी है।

6. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

7. एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जांचें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें और परीक्षा केंद्र पर इसे साथ लेकर जाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article