Viral Video: कहते हैं कि मां के जैसा कोई दूजा नहीं। अपने बच्चे के लिए मां कुछ भी करने को तैयार रहती है। अगर किसी का प्यार सबसे पवित्र और निस्वार्थ है, तो वह मां है। मां अपने बच्चे के लिए किसी भी तरह का संघर्ष करने से पीछे नहीं हटती। वहीं अपने बच्चों पर मुसीबत पड़ने पर वह किसी से भी टकरा जाती है। इन दिनों एक मां का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।
दिल जीत लेगा इस मां का वीडियो
वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी मां याद आ जाएगी। इस वीडियो में एक मां का साहस और पराक्रम देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं। वीडियो इंटरनेट यूजर्स के दिल को जीत रहा है। वीडियो में आपको एक मां नजर आ रही होगी। इस मां के साथ उसका बच्चा भी दिखाई दे रहा होगा। आप देख पाएंगे कि एक महिला अपने बच्चे को चिलचिलाती धूप में स्कूल से घर लाने के लिए पहुंची है। वीडियो में सबसे खास बात यह है कि मां अपने बच्चे को लेने के लिए खुद साइकिल चलाकर गई है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला अपने बच्चों को साइकिल पर बिठाकर स्कूल से घर ला रही है। वीडियो देखकर लोगों का दिल पसीज रहा है। लोग कह रहे हैं कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखने के लिए मां कुछ भी कर सकती है। आप देख पाएंगे कि मां बड़ी सी साइकिल के पैडल मारते हुए चिलचिलाती धूप में अपने बच्चों को स्कूल से ला रही है। वीडियो को seoni_01 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
