Crow Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो यूजर्स हो हैरानी में डाल देते हैं। वहीं कई वीडियो यूजर्स का दिल जीतने के लिए काफी होते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर पहले तो आप सोच में पड़ जाएंगे। हालांकि, पूरा वीडियो देखकर आपका मन गदगद हो उठेगा। आपने शायद ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा।
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे
वायरल हो रहा वीडियो एक कौए का है। यह वीडियो महाराष्ट्र के पालघर के एक गांव से सामने आया है। गरगांव नाम के इस गांव के एक घर में यह अनोखा कौआ हर दिन उड़कर आता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कौआ इस घर में रहने वाले परिवार के लोगों के साथ खाना खाता है। इसके साथ ही उनसे बातें भी करता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कौआ घर से सदस्यों से मराठी भाषा में बात करता है। देखें दिल छूने वाला वीडियो-
आप भी इस कौए की आवाज सुनकर हैरान रह जाएंगे। आप सुनेंगे कि वह किसी बच्चे की तरह मराठी में पापा-पापा कहता है। कौए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह कौआ 12वीं कक्षा की छात्रा तनुजा को तीन साल पहले एक पेड़ के नीचे बेहद ही घायल अवस्था में मिला था। इसके बाद वह उसे घर लेकर आई और देखभाल करने लगी। अब यह कौआ घर के सभी सदस्यों की तरह एक सदस्य बन गया है।
