Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं और रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में चीन में से एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी धड़कनें बढ़ जाएगी। यहां एक छोटी बच्ची बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर बनी खिड़की की ग्रिल में फंस गई। बच्ची का शरीर खिड़की के बाहर हवा में लटक रहा था और वह केवल अपनी गर्दन या हाथों के सहारे टिकी हुई थी। जरा सी चूक और बड़ा हादसा हो सकता था। इसे पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बच्ची बालकनी से लटकी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। नीचे सड़क पर दमकल और पुलिस की गाड़ियां पहुंच चुकी थीं। हालांकि, किसी भी आपातकालीन टीम के ऊपर पहुंचने से पहले नीचे की मंजिल में मौजूद पड़ोसियों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। नीचे मंजिल की खिड़की से बाहर निकलकर दो युवकों ने बच्ची के पैरों के नीचे एक प्लास्टिक का स्टूल लगाया, ताकि बच्ची को सहारा मिल सके और उसका वजन कम हो। युवक काफी देर तक स्टूल को ऊपर की ओर थामे रहे ताकि बच्ची नीचे न गिरे। इसके बाद पुलिस अधिकारी और रेस्क्यू कर्मियों ने ऊपर से ग्रिल के जरिए बच्ची को सुरक्षित अंदर खींच लिया। देखें शॉकिंग वीडियो...
कैमरे में कैद खतरनाक नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सहम गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को Xiaoniu6161 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोग पड़ोसियों की सूझबूझ और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इंसानियत आज भी जिंदा है। वहीं, कुछ यूजर्स ने माता-पिता से बच्चों को ऊंची इमारतों में अकेला न छोड़ने की अपील की है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
