टीवी मसाला

Durga Puja 2026: सिंदूर खेला में शामिल हुईं Rupali Ganguly, मां दुर्गा को दी विदाई

Rupali Ganguly At Durga Puja 2026: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हाल ही में दुर्गा पूजा का हिस्सा बनीं। वहां उन्होंने सिंदूर खेला की रस्म में भी भागीदारी की। इससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Durga Puja में रुपाली गांगुली ने धूम-धाम से किया सिंदूर खेला (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rupali Ganguly At Durga Puja 2026: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। इस शो के जरिए रुपाली गांगुली घर-घर में छा गई हैं। उनका ये शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। 'अनुपमा' सीरियल में अनुपमा अक्सर भगवान की भक्ति में लीन नजर आती है। लेकिन किरदार की तरह ही रुपाली गांगुली असल जिंदगी में भी काफी धार्मिक हैं। नवरात्रों के खास मौके पर एक्ट्रेस दुर्गा पूजा में बिजी चल रही हैं। वहीं आज रुपाली गांगुली नॉर्थ मुंबई की दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला का भी हिस्सा बनीं। उनसे जुड़े वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी ने शेयर किया फेयरवेल वीडियो, आखिरी दिन भावुक हुए रोहित सुचांती

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपने वीडियो में पारंपरिक बंगाली साड़ी में नजर आईं। व्हाइट और रेड बॉर्डर वाली इस साड़ी में रुपाली गांगुली का अंदाज बेहद खूबसूरत लगा। रुपाली गांगुली ने दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचने के बाद पहले माता-रानी के सामने पूजा अर्चना की। इसके बाद वह सिंदूर खेला में शामिल हुईं। रुपाली गांगुली और तनीषा मुखर्जी पंडाल से आए वीडियो में एक-दूजे को सिंदूर लगाती नजर आईं। रुपाली गांगुली ने अपनी बेटी आद्या से भी सिंदूर लगवाया। दुर्गा माता की विदाई से पहले सिंदूर खेला की रस्म खूब धूम-धाम से की जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Shraddha Arya ने नए शो की शुरुआत से पहले की पूजा, वीडियो देख केमिस्ट्री पर फिदा हुए लोग

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के साथ-साथ उनकी ऑनस्क्रीन बेटी अद्रिजा रॉय भी नॉर्थ मुंबई की दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। अद्रिजा रॉय अपने मंगेतर के साथ सिंदूर खेला में शामिल हुई थीं। बता दें कि बीते दिन रुपाली गांगुली का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपनी को-एक्ट्रेस शिवानी चक्रवर्ती के साथ धुनुची डांस करती नजर आईं। इस वीडियो में रुपाली गांगुली का उत्साह देखने लायक रहा। ढोल की धुन पर रुपाली गांगुली और शिवानी चक्रवर्ती ने झूमकर डांस किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article