टेक एंड गैजेट्स

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max की लॉन्चिंग, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

कैमरा फीचर्स की बात करें तो OPPO Find X10 Pro Max को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें तीन 200MP सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होने की बात कही गई है।

Image

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में आपको फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OPPO की Find X10 सीरीज को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस सीरीज में OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max जैसे दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करने वाला है। इन फोन की खासियत इनके कैमरा, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फोन में 200MP कैमरा और 8000mAh की बैटरी मिल सकती है। इनके अलावा दमदार प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं।

OPPO Find X10 सीरीज का लॉन्च इवेंट 22 अक्टूबर को शाम 4:45 बजे आयोजित होगा। अगर आप इस अपकमिंग फोन का लॉन्च इवेंट देखना चाहते हैं तो आप कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट या फिर उसके सोशल मीडिया चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम देख सकेंगे।

OPPO Find X10 Pro Max में 200MP का ट्रिपल कैमरा

कैमरा फीचर्स की बात करें तो OPPO Find X10 Pro Max को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें तीन 200MP सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होने की बात कही गई है। इस तरह का कैमरा सेटअप अलग-अलग परिस्थितियों में फोटो लेने के लिए उपयोगी हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कैमरे की असली क्वालिटी सिर्फ मेगापिक्सल से तय नहीं होती। इसके लिए सेंसर, इमेज प्रोसेसिंग और कैमरा सॉफ्टवेयर भी अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर भी होंगे खास

जानकारी के मुताबिक, OPPO Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali G2-Ultra GPU का सपोर्ट मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में Android 17 पर आधारित ColorOS 17 दिया जा सकता है। अगर ये फीचर्स सही साबित होते हैं, तो फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए दमदार ऑप्शन बन सकता है।

144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले

OPPO Find X10 Pro Max में 6.78 इंच की 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन भी होगी। सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में आपको IP66, IP68 और IP69 रेटिंग का दावा भी किया जा रहा है।

8000mAh की बड़ी बैटरी की सुविधा

बैटरी के मामले में भी OPPO Find X10 Pro Max खास हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 8000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। बड़ी बैटरी की वजह से लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है।

OPPO Find X10 में भी मिलेगा 200MP कैमरा

OPPO Find X10 के कैमरा फीचर्स भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में OIS सपोर्ट वाला 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, एक डेप्थ या मैक्रो सेंसर भी दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही जा रही है। इस कैमरा सेटअप से यूजर्स को अलग-अलग तरह की तस्वीरें लेने के विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, कैमरा फीचर्स और सेंसर की पूरी जानकारी लॉन्च के बाद ही साफ होगी।

फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन की भारतीय कीमत को लेकर पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। लॉन्च इवेंट में कीमत, बैंक ऑफर्स, शुरुआती बिक्री और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है। दोनों फोन के बीच कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले जैसे फीचर्स में अंतर होने की संभावना है, इसलिए इनकी कीमत भी अलग हो सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article