सोशल मीडिया इन दिनों दिल को छू लेने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी अपने केयरटेकर को खुद से दूर जाते देखना बर्दाश्त नहीं कर पाता और वह उसके पीछे-पीछे भागता हुआ चला आता है। वह उसे रोकने की पूरी कोशिश करता है और उसके पीछे दौड़कर उसके गले से लिपट जाता है।
हाथी और इंसान के बीच का अनोखा रिश्ता
वीडियो में आप देख सकते हैं कि केयरटेकर जंगल से निकलकर भागते हुए सड़क पर आता है। हाथी उसके पीछे-पीछे दौड़ते हुए वहां भी आ जाता है। इसके बाद केयरटेकर अपने साथी की बाइक पर बैठकर वहां से जाने की कोशिश करते दिखाता है। मगर गजराज हैं कि उसका पीछा छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हैं। वे उस शख्स को बाइक पर बैठने से रोकते हैं। जब शख्स बाइक से उतर जाता है तो गजराज उसे अपनी सूंड से दुलारते हुए उसके गले से लिपट जाते हैं। फिर वे उस शख्स को वापस जंगल की ओर धकेलते हुए दिखते हैं। मानो वे कह रहे हों कि चलो वापस मेरे यहां चलो, हम हमेशा एक साथ रहेंगे।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गजराज की यह मासूम जिद और अपने केयरटेकर के प्रति गहरा लगाव देखकर लाखों लोगों की आंखें नम हो गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया के लगभग सारे प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स से @sciencegirl नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक 63 हजार लोगों ने देखा और 2500 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह देखकर लगता है कि जानवर इंसानों से भी ज्यादा वफादार और भावुक होते हैं।" दूसरे ने लिखा, "इस वीडियो को देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ गई, लेकिन आंखों में आंसू भी हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
